ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी जारी , 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की होगी अब सरकारें, मोदी के तीसरे टर्म में 8 राज्यों में एनडीए 6 में मिली जीत

UB India News by UB India News
February 9, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
मोदी की गारंटी जारी , 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की होगी अब सरकारें, मोदी के तीसरे टर्म में 8 राज्यों में एनडीए 6 में मिली जीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग साफ हो गया है। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। फिलहाल 70 सीटों में से भाजपा 48 और AAP 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी।

2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि, केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में JMM के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है।

2025 यानी इस साल अभी दिल्ली के चुनाव हुए हैं। यहां भाजपा की जीत के बाद 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार हो जाएगी। दिल्ली का रिजल्ट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। इसका थोड़ा इंतजार है।

2018 में भाजपा गठबंधन ने इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी की

देश के सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का रिकॉर्ड 2018 में BJP गठबंधन के पास था। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर NDA 21 राज्यों में पहुंच गई थी। इसी के साथ NDA ने इंदिरा के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की। आजाद भारत में जब राज्यों के चुनाव हुए तो केंद्र के साथ-साथ 21 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का शासन था।

हिमाचल-झारखंड में सरकार होती तो NDA पुराने रिकॉर्ड तक पहुंचती

भाजपा गठबंधन अगर हिमाचल प्रदेश और झारखंड में चुनाव जीत जाती तो रिकॉर्ड 21 राज्यों में उसकी सरकार होती। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होता। 2024 में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में JMM गठबंधन को 56 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई। वहीं 2022 में हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

अब राज्यवार जानिए कहां-कहां भाजपा सरकार….

उत्तर भारत (दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, UP, उत्तराखंड)

उत्तर भारत में हरियाणा, UP और उत्तराखंड में BJP की सरकार है। उत्तर भारत से कुल 818 विधायक चुने जाते हैं, जिनमें से BJP के कुल 00000 विधायक हैं यानी 0000। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और पंजाब में AAP सरकार है।

दिल्ली: फाइनल रिजल्ट नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। वे 2017 में पहली बार और 2022 में दूसरी बार यूपी के सीएम बने थे। तब भाजपा ने 403 सीटों में से 222 पर जीत दर्ज की थी। यूपी में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बीजेपी सरकार है। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में 70 सीटों में से भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी। पुष्कर सिंह धामी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा।

हरियाणा: 2024 लोकसभा चुनाव के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर दर्ज की थी। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार है। 2024 में जीत से पहले भाजपा यहां 2014 और 2019 का चुनाव लगातार जीती। नायब सिंह सैनी हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री हैं।

पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा) बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, झारखंड में JMM की सरकार और ओडिशा में BJP की सरकार है। यहां कुल 722 विधायकों में से 152 BJP के हैं, यानी 21%।

बिहार: 243 सीटों वाले बिहार में NDA सरकार है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। वह लगातार 2015 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि नीतीश पहले INDIA गठबंधन के साथ थे। बाद में वह एनडीए के साथ आ गए।

ओडिशा: 2024 में ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की। ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हैं जिन्होंने 12 जून 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हैं जिन्होंने 12 जून 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हैं जिन्होंने 12 जून 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोवा) महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना के साथ BJP सरकार है। गुजरात में BJP की पूर्ण बहुमत सरकार है और राजस्थान में भी भाजपा सरकार है। इन तीनों प्रदेशों के 710 विधायकों में से 429 BJP के हैं, यानी 60%।

राजस्थान: राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने 200 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भजनलाल शर्मा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आजादी के बाद से अबतक भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान में छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

गुजरात: गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था। 182 सीटों में से 156 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भूपेंद्र पटेल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 1998 से गुजरात में लगातार बीजेपी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में NDA सरकार है। 2024 में 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 132 सीटों पर जीत मिली थी। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना को 57 सीटें मिलीं थीं। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

गोवा: 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में प्रमोद सावंत NDA के मुख्यमंत्री हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के पास यहां एक-एक लोकसभा और राज्यसभा की सीटें हैं। प्रमोद सांवत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्मंत्री बने हैं।

यह तस्वीर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार की है। पीएम मोदी के साथ फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी मौजूद हैं।
यह तस्वीर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार की है। पीएम मोदी के साथ फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी मौजूद हैं।

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में BJP सरकार है। यहां कुल 420 विधायक चुने जाते हैं, जिनमें 217 BJP के हैं, यानी 51%।

मध्य प्रदेश: मोहन यादव मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली थी।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस सिर्फ 35 सीट ही जीत पाई थी।

दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना) दक्षिण भारत में सिर्फ आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन सरकार है। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन सरकार है। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार है। वहीं केरल में CPI(M) की सरकार है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में NDA की सरकार है। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में 175 सीटों पर टीडीपी ने 135 में जीत दर्ज की थी।

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पूर्वोत्तर राज्यों में BJP+ सरकार असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। वहीं मेघालय, सिक्किम (राज्य में अलग और केंद्र में गठबंधन) और नगालैंड में एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं।

अब अगली परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है। उससे पहले वहां चुनाव होंगे। विधानसभा की 243 सीटों में आरजेडी के 79, बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, माले के 12, हम पार्टी के 4, सीपीआई के 2, सीपीएम के दो, एआईएमआईएम के एक और दो निर्दलीय विधायक हैं।

फ्लोर टेस्ट के समय कई विधायक इधर से उधर हुए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ जदयू की बीमा भारती की ही सदस्यता गई है। वह पूर्णिया से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने गई थीं, लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव से हार गई हैं। इस लिहाज से जदयू विधायकों की संख्या 44 हो गई है। कांग्रेस के 2 विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव भाजपा खेमे में चले गए। राजद के 5 में से 2 विधायक भाजपा में और 3 जदयू खेमे में गए हैं।

बिहार में लोकसभा चुनाव में NDA को 30 सीटें मिली थीं 2024 में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में NDA के खाते में 30 सीट आईं। वहीं INDIA गठबंधन 9 सीटों पर जीती। 14 साल बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव ने पूर्णिया से जीत दर्ज की।

35 साल बाद बिहार में भाकपा माले का खाता खुला। पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस को 2 सीटों का फायदा हुआ था। वहीं राजद ने वापसी करते हुए 4 सीटों पर जीत दर्ज की। NDA को 2019 के चुनाव की तुलना में 9 सीटों का नुकसान हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
AAP के हारते ही दिल्‍ली सचिवालय में भगदड़! बिना अनुमति कोई फाइल बाहर नहीं जाए ,सुरक्षा के लिए आदेश जारी

AAP के हारते ही दिल्‍ली सचिवालय में भगदड़! बिना अनुमति कोई फाइल बाहर नहीं जाए ,सुरक्षा के लिए आदेश जारी

मिल्कीपुर में योगी का भगवा परचम लहराया , 60 हजार से अधिक वोटों से सपा हारा ……….

मिल्कीपुर में योगी का भगवा परचम लहराया , 60 हजार से अधिक वोटों से सपा हारा ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend