दिल्ली के लोगों और राजनीतिक पार्टियों को जिस दिन का इंतजार था वह सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या वोट 5 फरवरी की तारीख को डाले जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे।
कब जारी होगा रिजल्ट?
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के साथ ही चुनाव परिणाम की तारीख भी बता दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के परिणाम यानी रिजल्ट 8 फरवरी यानी चुनाव के 3 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे।
दिल्ली में कितनी है वोटर्स की संख्या?
बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर्स की संख्या का भी खुलासा कर दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। वहीं, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।
दिल्ली में कुल वोटर- 1.55 करोड़
कुल पुरुष वोटर- 83.89 लाख
कुल महिला वोटर- 71.74 लाख
पोलिंग स्टेशन- 13 हजार 3 3 पोलिंग स्टेशन
दिल्ली में 13 हजार 33 पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख कुल वोटर्स हैं. 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता है. 13 हजार 33 पोलिंग बूथ है.
ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं- राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है. ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है. इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता.
ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता- राजीव कुमार
ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता है. चुनाव से सात से आठ दिन पहले EVM तैयार हो जाता है. EVM चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है. गिनती से पहले हर EVM की सील चेक होती है.
राजीव कुमार ने EVM पर उठ रहे सवाल पर क्या कहा
ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर राजीव कुमार ने कहा कि बैट्री उसी दिन सील होती है. जिस दिन पोलिंग डे होगा उस दिन सील तोड़ी जाएगी. सुबह में मॉकपोल होती है. दिन भर रिकॉड होता है कौन आया कौन गया. ईवीएम को वापस स्टोर रूम में लाया गया. फॉर्म 17 सी से अगर मिलेगा तभी गिनती शुरू होती है.
चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं, फिर भी आरोप लगते हैं: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि EVM की बैटरी को सबके सामने सील करते हैं। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं। चुनाव आते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।
पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाया जाता। वोटर लिस्ट को लेकर सभी दलों को जानकारी दी जाती है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं।
पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाया जाता। वोटर लिस्ट को लेकर सभी दलों को जानकारी दी जाती है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं।
15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता जागरूक है। 15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी रही हैं। यही बताता है कि भारतीय चुनावी प्रक्रिया कितनी साफ और डीप रूटेड है।
चुनावी प्रक्रिया को लेकर वोटर जागरुक: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरुक हैं। उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी।
वोटर लिस्ट, ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाई गईं: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर अफवाहें फैलाई गईं। बिना आधार के कई आरोप लगाए गए। EVM को लेकर भी अफवाह फैलाई गई।






