ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा अध्यक्ष ने खुद को कोड़े मारकर प्रोटेस्ट किया……..

UB India News by UB India News
December 27, 2024
in TAZA KHABR
0
भाजपा अध्यक्ष ने खुद को कोड़े मारकर प्रोटेस्ट किया……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित की पहचान सार्वजनिक कर दी है।

चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने गुरुवार को बताया कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे।

RELATED POSTS

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

उधर, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को 6 बार कोड़े मारे। उन्होंने कहा कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है।

उन्होंने कोयंबटूर में कहा- जब तक DMK सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा। उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास की भी घोषणा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि जब तक DMK सत्ता से नहीं चले जाती, मैं फुटवेयर नहीं पहनूंगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि जब तक DMK सत्ता से नहीं चले जाती, मैं फुटवेयर नहीं पहनूंगा।

रेप की घटना हाई सिक्योरिटी जोन में हुई 23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था। यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस ने कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आरोपी ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार कर लिया। वह यूनिवर्सिटी के पास ही बिरयानी की दुकान लगाता है।

आरोपी पर रेप समेत 15 से ज्यादा केस पहले से दर्ज पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानशेखरन यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर फुटपाथ पर बिरयानी बेचता है। उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के मोबाइल में कई और लोगों के भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

NCW ने मामले का संज्ञान लिया नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। NCW बयान जारी कर कहा- आरोपी आदतन अपराधी है और पुलिस पिछले मामलों में उस पर एक्शन नहीं ले पाई है। इस लापरवाही के कारण उसे रेप की हिम्मत मिली। NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने तमिलनाडु के DGP को पीड़िता के लिए फ्री इलाज और सुरक्षा देने को कहा है। उन्होंने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यूनिवर्सिटी की कम्पलेंट कमेटी ने भी जांच शुरू की घटना के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट भी हरकत में आया। अफसरों ने बताया कि कैंपस में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कम्पलेंट कमेटी (ICC) भी जांच कर रही है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन (AIDWA) ने कार्रवाई की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने प्रदर्शन किया।

विपक्षी दलों ने स्टालिन के इस्तीफे की मांग की आरोपी की तस्वीरें डिप्टी CM स्टालिन के साथ सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CM एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि यह शर्मनाक है। यह घटना बताती है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है।

मंत्री बोले- विपक्ष राजनीति न करे उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने कहा कि विपक्ष बेवजह घटन पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और आरोपी को गरफ्तार कर लिया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 10, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 10, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 10, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 9, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

Next Post
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 78,699 पर बंद

जर्मनी के राष्ट्र्पति ने संसद को कर दिया भंग…..

जर्मनी के राष्ट्र्पति ने संसद को कर दिया भंग.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend