ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे से , देश में 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान , प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की…….

UB India News by UB India News
December 28, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे से , देश में 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान , प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली. देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में मशहूर मनमोहन सिंह 92 साल के थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. देश की आंखें नम हैं. दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश से ऐसा लग रहा है कि आसमान में आंसू बहा रहा है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम से लेकर नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया है. मनमोहन सिंह के सम्मान में केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. कांग्रेस ने भी 7 दिनों के शोक की घोषणा की है और सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि भी दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से शुरू होगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

उन्होंने बताया- शनिवार सुबह 8 बजे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया जाएगा, जहां सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) करेगा।

क्यों आज नहीं होगा अंतिम संस्कार?
कांग्रेस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह की बेटी आज रात में ही अमेरिका से लौटेंगी. इसलिए आज अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, कल यानी शनिवार सुबह 8 से 10 के बीच कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर से ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू होगी.

कहां होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार?
सूत्रों का कहना है कि राजघाट के पास पूर्व प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं. लिहाजा डॉ. मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा. चूंकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है. इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. इस वजह से उनकी बेटियों के न रहने की स्थिति में आज अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी. मनमोहन सिंह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. फिलहाल, उनका शव उनके आवास पर ही रखा गया है.

अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे शुरू होगी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से शुरू होगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने बताया- शनिवार सुबह 8 बजे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया जाएगा, जहां सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय पर आज शाम मनमोहन का श्रद्धांजलि दी जाएगी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर शाम 5.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर्स, विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य भी शामिल होंगे।

RSS ने कहा- देश मनमोहन के योगदान को याद रखेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से थे और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। वे विख्यात अर्थशास्त्री थे। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से मनमोहन सिंह के परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल प्रदान करता हूं। मनमोहन सिंह साहब विभाजन के वक्त रिफ्यूजी थे। ईमानदारी और मेहनत से वे तरक्की करते गए। 2004 में वे प्रधानमंत्री बने। वे पहले पीएम थे, जिन्होंने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को ऊपर उठाने का काम किया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए……

मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए......

भारत के आर्थिक सुधारों के जनक ने भारत को दिवालियापन से बचाया , 1991 बजट की हाईलाइट्स

भारत के आर्थिक सुधारों के जनक ने भारत को दिवालियापन से बचाया , 1991 बजट की हाईलाइट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend