ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार, 80 लाख सिम बंद

UB India News by UB India News
December 16, 2024
in TAZA KHABR, अपराध, कारोबार
0
ऑस्ट्रेलिया पर बड़े साइबर हमले की आशंका….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साइबर क्राइम के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए सरकार ने 80 लाख सिम कार्ड बंद किए हैं। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, बंद किए गए सिम कार्ड फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर जारी किए गए थे। सरकार ने AI टूल का इस्तेमाल करते हुए इन फर्जी सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा साइबर क्राइम में लिप्त 6.78 लाख मोबाइल नंबर भी बंद किए गए हैं।

78.33 लाख मोबाइल नंबर बंद

दूरसंचार नियामक और दूरसंचार विभाग ने बढ़ते साइबर क्राइम के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 78.33 लाख मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है। ये मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यमेंट्स के आधार पर लोगों को जारी किए गए थे। दूरसंचार विभाग द्वारा इंप्लिमेंट किए गए नए AI टूल की मदद से इन फर्जी नंबरों की पहचान की गई और उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। यही नहीं, सरकार ने साइबर क्राइम में लिप्त 6.78 लाख मोबाइल नंबर को भी बंद कर दिया है।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

दूरसंचार विभाग ने अपने आधाकारिक X हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। वहीं, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक इवेंट में बोलते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के साथ मिलकर दूरसंचार विभाग ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है। इस नंबर पर की गई शिकायत के आधार पर 10 लाख लोगों के 3.5 हजार करोड़ रुपये सरकार ने बचाए हैं।

TRAI की नई पॉलिसी

TRAI ने अगस्त में साइबर क्राइम को रोकने के लिए नए नियम लागू करने की घोषणा की है। दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को फर्जी कॉल्स और मैसेज पर लगाम लगाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसे 1 अक्टूबर 2024 से लागू कर दिया गया। इसके अलावा मैसेज ट्रेसेबिलिटी का नियम भी 11 दिसंबर 2024 से लागू हो गया है। इस तरह से यूजर्स को फर्जी टेलीमार्केटिंग कॉल्स और मैसेज से राहत मिलेगी। इस तरह के कॉल्स और मैसेज को नेटवर्क लेवल पर ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे।

साथ ही, फर्जी मैसेज को ट्रैक करने के लिए मैसेज ट्रेसिबिलिटी नियम लागू किया गया है, जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटर्स किसी भी मैसेज के ऑरिजिनेट होने वाले नंबर से लेकर उसके चेन को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। सरकार ने पिछले दिनों कई इंटरनेशनल वाट्सऐप नंबर को भी ब्लॉक किया है, जिसका इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के लिए किया जा रहा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

Next Post
स्विट्जरलैंड ने भारत को दिए ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा किया रद्द

स्विट्जरलैंड ने भारत को दिए ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा किया रद्द

आज जारी होंगे मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े ,अप्रैल में ये 4.85% रही थी

थोक महंगाई दर में नरमी; नवंबर में 2.36% से घटकर 1.89% पर पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend