शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 24,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच बैंकिंग शेयरों ने अपना दम दिखाया है और UCO Bank से लेकर BOB तक में जोरदार देखने को मिला है. इसके अलावा IT शेयरों में भी उछाल देखने को मिला.
सेंसेक्स 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिल रही है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बैंकिंग शेयरों ने दिया बाजार को सपोर्ट
बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के पीछे बैंकिंग शेयरों का सपोर्ट साफ नजर आया. सबसे ज्यादा भागने वाले Banking Stocks की बात करें, तो यूको बैंक का शेयर (UCO Bank Share) 9.27% की तेजी लेकर 49.28 रुपये पर, सेंट्रल बैंक का शेयर (Central bank Share) 7.94% उछलकर 61.20 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया का शेयर (Bank Of India Share) 3.07% चढ़कर 117.50 रुपये पर और Maha Bank Share 2.65% की तेजी लेकर 58.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
HDFC Bank समेत ये शेयर भी चमके
अन्य बैंकिंग स्टॉक्स में आई तेजी को देखें, तो इंडियन बैंक का शेयर (Indian Bank Share) 2.11% की तेजी लेकर 591.70 रुपये पर, जबकि एचडीएफसी बैंक का स्टॉक (HDFC Bank Stock) 1.05% उछलकर 1845.95 रुपये पर पहुंच गया. यही नहीं Kotak Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank और IndusInd Bank के शेयर भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे.
TATA का ये शेयर भी खूब भागा
बैंकिंग शेयरों के अलावा जो शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ भागे, उनमें आईटी स्टॉक्स भी शामिल हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का शेयर (TCS Share) 1.85% की उछाल के साथ 4380.85 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं Tech Mahindra Share, HCL Tech Share में भी 1 फीसदी के आस-पास का उछाल देखा गया. स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल Lincoln Share आज भी 10.83% चढ़ गया, तो वहीं Honasa Share 9.99% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.44% और कोरिया के कोस्पी में 1.86% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी 0.07% नीचे कारोबार कर रहा है।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3 दिसंबर को ₹3,664 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹250 करोड़ के शेयर बेचे।
3 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.17% गिरकर 44,705 पर बंद हुआ। S&P 500 0.04% चढ़कर 6,049 पर और नैस्डैक 0.40% की तेजी के साथ 19,480 पर बंद हुआ।
प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के IPO का आज आखिरी दिन भारत के पहले रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम ट्रस्ट (SM-REIT), प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (PSIT) के IPO का आज यानी 4 दिसंबर को आखिरी दिन है। 9 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
कल भी बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 3 दिसंबर को शे यर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 597 अंक की तेजी के साथ 80,845 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 181 अंक की तेजी रही, ये 24,457 के स्तर पर बंद हुआ था।







