ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर संसद में क्यों बंटा विपक्ष

संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी संभल हिंसा पर तो वहीं तृणमूल कांग्रेस बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संसद में बहस चाहती है.TMC के बाद अखिलेश यादव की पार्टी ने कांग्रेस ने बनाई दूरी,

UB India News by UB India News
December 5, 2024
in खास खबर, ब्लॉग, सांसद
0
आखिर संसद में क्यों बंटा विपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर 2024 से शुरू हुआ, जिसके बाद लगातार हंगामे का दौर जारी रहा. कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस अडाणी मामले को लेकर है तो वहीं समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कुछ और मुद्दों पर भी संसद में चर्चा करना चाह रही है. मौजूदा हालातों को देखकर एक बात तो साफ होती जा रही है कि इंडिया गठबंधन में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

सपा-टीएमसी ने नहीं दिया कांग्रेस का साथ

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

अडाणी मामले पर विपक्ष ने लोकसभा से भले ही वॉकआउट कर दिया, लेकिन जब सदन के वॉकआउट के बाद विपक्षी नेता परिसर में प्रोटेस्ट कर रहे थे तो उसमें सपा और टीएमसी के एक भी नेता नहीं पहुंचे. संसद के मकर द्वार की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर प्रदर्शन करने में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, आरजेडी की मीसा भारती, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत ने हिस्सा लिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों के हाथों में मोदी-अडाणी  एक हैं और अडाणी  पर भारत को जवाबदेही चाहिए के नारे लिखे बैनर और प्लेकॉर्ड नजर आ रहे थे.

खरगे के साथ मीटिंग में नहीं पहुंची टीएमसी

इससे पहले सोमवार (2 दिसंबर 2024) को संसद की कार्यवाही से पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से इंडिया गठबंधन के नेताओं की मुलाकात हुई थी. इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे, जबकि टीएमसी का कोई सांसद नहीं पहुंचा था. तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि संसद में किसान, महंगाई, बेरोजगारी, विपक्षी राज्यों को मिलने वाले पैसे में कटौती और मणिपुर जैसे मुद्दों पर चर्चा हो, जबकि कांग्रेस इस बात पर अड़ी हुई है कि अडाणी मुद्दे पर ही चर्चा हो. समाजवादी पार्टी का रुख भी कमोबेश टीएमसी जैसा ही है.

सपा ने क्यों नहीं दिया कांग्रेस का साथ?

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने संभल हिंसा का मु्द्दा जोरों-शोरों से उठाया. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से पहले इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति मांगी फिर कहा कि संभल हिंसा में पांच लोगों की जानें गई है, जो बहुत गंभीर मामला है. स्पीकर ने इस मुद्दे को शून्यकाल के दौरान उठाने का सुझाव दिया, जिसके बाद खुद अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद विरोध में वॉकआउट करने लगे.

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने मंगलवार (3 दिसंबर 2024) को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात भी की, जिसमें संभल हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अनुरोध किया. सपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए अडाणी से बड़ा मुद्दा किसान का है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?

संभल हिंसा का 'पाकिस्तान कनेक्शन'?

जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

शेयर बाजार में आज भी तेजी , बैंकिंग और IT सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स चढ़े...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend