ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज रांची में राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित……….

UB India News by UB India News
October 20, 2024
in खास खबर, झारखण्ड
0
किसी भी चुनाव से पहले राहुल गांधी विदेश यात्रा क्यों करते हैं ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड में चुनावी बिगुल बजने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रांची आगमन हो रहा है. ऐसे तो राज्य का माहौल समय के साथ चुनावी रंग में सराबोर होता जा रहा है, पर राहुल गांधी का रांची आगमन थोड़ा अलग होगा. राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस ने किसी तरह का कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा है. हां वो इस दौरा के दौरान राजनीति में हमेशा से चर्चा में रहने वाले संविधान के इर्द गिर्द बोलते और सुनते नजर आएंगे. ऐसे में देश की निगाहें उनके संबोधन पर रहेगी.

राहुल गांधी शनिवार को दोपहर करीब 2 बजकर 25 मिनट पर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वो रांची के रेडिशन ब्लू में करीब 45 मिनट तक समय गुजारने के बाद शाम 4 बजे डोरंडा के शौर्य सभागार पहुंचेंगे. शौर्य सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में राज्य के ST/ SC/OBC और अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध लोग शिरकत करेंगे. आदिवासी-मूलवासी से संबंधित सामाजिक संगठनों के अगुवा प्रतिनिधियों को भी सम्मेलन शामिल होने का मौका मिलेगा.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

शौर्य सभागार में करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही सभागार के बाहर LED स्क्रीन भी लगाया जा रहा है. संविधान सम्मान सम्मेलन में संविधान में ST/SC/OBC और अल्पसंख्यक समाज के लोगों के हक अधिकार पर चर्चा होगी. संविधान में निहित अधिकारों पर भी बात होगी. आज के दौर में संविधान के अधिकार के तहत क्या मिला और क्या नहीं मिला, इसको लेकर कौन है दोषी और कैसे मिलेगा अधिकार… ऐसे तमाम विषयों पर चर्चा होगी.

इस सम्मेलन की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसको सिर्फ राहुल गांधी ही संबोधित नहीं करेंगे, बल्कि सम्मेलन में भाग ले रहे करीब 8 से 10 लोगों को भी राहुल गांधी से सवाल पूछने का मौका मिलेगा. संविधान सम्मान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राहुल गांधी की टीम के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी दिन रात लगे हैं. सम्मेलन करीब 1 घंटे का होगा और उसके बाद राहुल गांधी शाम 5 : 30 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. बैठक में प्रत्याशियों के नाम की मुहर लगेगी. इसी दिन कांग्रेस महाराष्ट्र में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. बदा दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि हम उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में लगे हैं. प्रत्याशियों के नाम संगठन में नीचे से मांगे गये हैं. पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. प्रदेश चुनाव समिति ने प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को अधिकृत कर दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिल्ली से मुंबई तक चरम पर…….

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिल्ली से मुंबई तक चरम पर.......

FBI का दावा- रॉ ने रची पन्नू हत्या की साजिश

FBI का दावा- रॉ ने रची पन्नू हत्या की साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend