ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्यों अहम है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

UB India News by UB India News
September 10, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
क्यों अहम है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. नाहयान भारत की इस यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हवाई अड्डे पर अबू धाबू के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया, जिसके बाद उनका औपचारिक स्वागत किया गया.

पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे क्राउन प्रिंस

क्राउन प्रिंस सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों चर्चा भी होगी. क्राउन प्रिंस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. क्राउन प्रिंस महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पर भी जाएंगे. क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और बिजनेस डेलिगेशन भी भारत आया है. भारत और यूएई के संबंध ऐतिहासिक रूप से काफी बढ़िया रहे हैं. हाल के सालों में भारत और यूएई के बीच में राजनैतिक व्यापार, निवेश कनेक्टिविटी, ऊर्जा प्रौद्योगिक शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पहले से और गहरी हुई है.

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

 

क्यों अहम है क्राउन प्रिंस का भारत दौरा

क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के दौरे से दोनों देशों के बीच में रिश्ते और मजबूत होने की संभावनाएं हैं. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा एक ऐसे समय में हो रहा है, जब मध्यपूर्व में तनाव चरम पर है. इसलिए उनके इस दौरे की खास अहमियत है. क्राउन प्रिंस के तौर पर नाहयान का यह पहला भारत दौरा है. पीएम और राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद 10 सितंबर को क्राउन प्रिंस मुंबई में होंगे, जहां बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे और यह व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिहाज़ से काफी अहम होगा.

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा एक ऐसे समय में हो रहा है, जब मध्यपूर्व में तनाव चरम पर है. इसलिए उनके इस दौरे की खास अहमियत है.

भारत और यूएई के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध

हाल के वर्षों में देखें तो भारत और यूएई के बीच जो है संबंध हैं उसमें काफी निकटता आई है. इसी साल पीएम मोदी 13-14 फरवरी को यूएई के दौरे पर गए थे. साल 2015 से लेकर अब तक यूएई का यह उनका सातवां दौरा था और पिछले 1 साल में पीएम मोदी 3 बार यूएई जा चुके हैं. दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए क्षेत्रों का रास्ता खुलने की उम्मीद जताई जा रही है. पीएम मोदी ने 2015 में यूएई की यात्रा की थी और उस समय दोनों देशों के संबंधों को राजनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया गया और 2017 में दोनों देशों के बीच कंप्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर भी हस्ताक्षर हुए.

2017 का समझौता नींव का पत्थर साबित हुआ

इसके बाद से दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार, कनेक्टिविटी, तकनीकी ऊर्जा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ी है. 2017 का समझौता नींव का पत्थर साबित हुआ है. यूएई के साथ द्विपक्षीय व्यापार में काफी इजाफा हुआ है. अगर 2022-23 की बात करें तो दोनों देशों के बीच 84.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ है. दोनों देशों के बीच लेनदेन में राष्ट्रीय मुद्रा यानी कि भारतीय रुपया और दिरहम पर भी बात आगे बढ़ चुकी है. भारत यूएई से तीसरा बड़ा ऊर्जा आयातक देश है और पिछले साल भारत ने यूएई से पहली बार भारतीय रुपए में कच्चा तेल खरीदा.

ईरान और इजराइल के संघर्ष पर चर्चा

द्विपक्षीय संबंधों के अलावा इस दौरे में मध्य पूर्व की हालत पर चर्चा भी काफी अहम है. इजराइल हमास जंग से पैदा हुए हालात और हमास चीफ हानिया के तेहरान में मारे जाने के बाद ईरान और इजराइल के बीच जो युद्ध की आशंका बनी हुई है, उस मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना भी है. मध्यपूर्व में युद्ध की आग भड़कने का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर और ज्यादा बुरा असर पड़ेगा. इसलिए इस संघर्ष को बढ़ने से रोकने की कोशिशें भी जारी है और इस यात्रा के दौरान इस मुद्दे भी बात होने की संभावना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

कोलकाता रेप-मर्डर कांड पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

हरियाणा चुनाव के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा…….

हरियाणा चुनाव के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend