ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

GST काउंसिल की बैठक आज, इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले GST सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

UB India News by UB India News
September 10, 2024
in कारोबार, खास खबर, राष्ट्रीय
0
GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज ,जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी होगा फोकस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

GST काउंसिल की आज यानी 9 सितंबर को बैठक होगी. इस बैठक में इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले GST सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. कई विशेषज्ञों का सुझाव है कि स्वास्थ्य बीमा पर GST को या तो समाप्त कर दिया जाए या कम कर दिया जाए. यदि इंश्योरेंस पर GST कम या समाप्त किया जाता है, तो आम लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी और उनके लिए बीमा लेना सस्ता हो जाएगा.

जीएसटी की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कंडीशन रिपोर्ट समेत अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार, केंद्र और राज्य के टैक्स अधिकारियों वाली फिटमेंट समिति जीवन, स्वास्थ्य और री-इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर लगाए गए GST और राजस्व से संबंधित एक रिपोर्ट पेश करेगी.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

जीएसटी समाप्ति की हो रही है चर्चा
कुछ दिन पहले ही मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 9 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में सरकार द्वारा टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट को औपचारिक मंजूरी दिए जाने की संभावना है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बीमा पॉलिसियों को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग देश में जोर-शोर से उठ रही है. टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए जीएसटी दर 18% है.

21-22 में प्रीमियम टू क्लेम रेशो 109% था, 2023 में 89% हुआ

वरिष्ठ इंश्योरेंस एडवाइजर दीपक भूतड़ा ने बताया प्रीमियम ज्यादा क्यों है इसका एनालिसिस करें तो बीमा कंपनियों का क्लेम रेशो सामने आता है। 2021-22 में देशभर का प्रीमियम टू क्लेम रेशो 109% पर था, जिसमें से भी सरकारी कंपनियों का 126% और निजी कंपनियों का 105% था। 2022-23 में घटकर ये 89% हो गया। यानी बीमा कंपनियां भी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इसी वजह से बीमा पहले ही बहुत महंगा है, ऊपर से 18% जीएसटी की मार, जिसके कारण ये आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। 2022-23 के आंकड़े ही इसी साल फरवरी में जारी हुए हैं। अभी 2023-24 के आंकड़े सामने ही नहीं आए हैं।

प्रीमियम महंगा होने से आम आदमी बीमा नहीं करवा पाता एक्सपर्ट टीपीए के मानद सचिव सीए अभय शर्मा और सीए इंस्टिट्यूट के रीजनल काउंसिल मेंबर सीए कीर्ति जोशी ने बताया कि देश में औसत सिर्फ 4% लोग ही हेल्थ इंश्योरेंस ले पाते हैं। इसमें आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं शामिल नहीं हैं। ऐसे में प्रीमियम महंगा होने से आम आदमी बीमा नहीं करवा पाता। जीएसटी खत्म हो तो ज्यादा लोग इस दायरे में आ सकेंगे। मध्यप्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट एके लखोटिया ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 9 सितंबर को है। इसमें जीएसटी दर कम होने की उम्मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारत और पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है लेकिन चीन में ऐसा नहीं है…………………..

भारत और पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है लेकिन चीन में ऐसा नहीं है.......................

क्यों अहम है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

क्यों अहम है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend