ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव में हर कैंडिडेट को 90-90 लाख रुपए …………..

UB India News by UB India News
August 28, 2024
in कानून, खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली शराब नीति मामले में अब आम आदमी पार्टी भी आरोपी, केजरीवाल और AAP के खिलाफ ED ने दर्ज की चार्जशीट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हो रही है. सीबीआई ने अदालत के सामने ऐसा दावा किया है, जिससे खलबली मच गई है. सीबीआई का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव में हर कैंडिडेट को 90-90 लाख रुपए देने का वादा किया था. सीबीआई ने दावा किया कि उसके पास इस बात के सबूत हैं. दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें आबकारी नीति से जुड़े ईडी मामले में जमानत मिल गई है, मगर सीबीआई केस में उन्हें अब भी राहत का इंतजार है. शराब घोटाला केस में ही मनीष सिसोदिया और के कविता को जमानत मिल गई है.

दरअसल, सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को दिल्ली की अदालत के समक्ष दावा किया कि आबकारी ‘घोटाले’ से अर्जित धन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इच्छा के अनुसार खर्च किया गया. उन्होंने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्येक उम्मीदवार को 90-90 लाख रुपये देने का वादा किया था. सीबीआई ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष यह दलील दी, जिन्होंने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन सितंबर तक बढ़ा दी.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

अरविंद केजरीवाल ने क्या वादा किया?
सीबीआई ने अदालत से केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का आग्रह किया. सीबीआई की ओर से पेश हुए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर डीपी सिंह ने अदालत को बताया, ‘अरविंद केजरीवाल की इच्छा के अनुसार पूरा पैसा खर्च किया गया है…पूरा पैसा आम आदमी पार्टी के वित्त पोषण के लिए दिया गया. उन्होंने (केजरीवाल) प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक उम्मीदवार को 90 लाख रुपये देने का वादा किया था और गोवा में 40 निर्वाचन क्षेत्र हैं.’ अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बारे में आदेश तीन सितंबर तक सुरक्षित रख लिया.

सीबीआई ने और किसे लपेटा
सीबीआई ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के मुख्य प्रस्तावक थे और सीएम द्वारा नियुक्त आप के संचार प्रभारी विजय नायर ने साउथ ग्रुप के साथ इस सौदे पर बातचीत की थी. दरअसल, स्पेशल जज कावेरी बाजेजा की अदालत सीबीआई द्वारा दायर चौथे सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर विचार करने के लिए दलीलें सुन रही थी. इस आरोप पत्र में शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और पांच अन्य – दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष माथुर और पी सरथ रेड्डी – का नाम है. सीबीआई ने अदालत को बताया कि आगे कोई जांच नहीं होगी और वह ट्रायल के लिए तैयार है.

अदालत में केजरीवाल ने क्या मांग की?
अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए. कार्यवाही के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अदालत को बताया कि उनका शुगर लेवल गिर रहा है और उन्हें खाना चाहिए. उन्होंने दोपहर का भोजन करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी, जिसके बाद उन्हें सुनवाई से जाने की अनुमति दे दी गई. सीबीआई ने अदालत को बताया कि सारा पैसा गोवा विधानसभा चुनाव में आप विधायक दुर्गेश पाठक के निर्देश पर खर्च किया गया था, जो चुनाव प्रभारी थे. एजेंसी ने कहा कि चुनाव संबंधी खर्च नकद में किए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
भारत अमेरिका के बिच 837 करोड़ रुपए की हुई डील ………….

भारत अमेरिका के बिच 837 करोड़ रुपए की हुई डील .............

गुजरात में भारी बारिश से त्राहिमाम , बारिश-बाढ़ से 15 मौतें, स्कूल-कॉलेज बंद, 23 हजार लोगों का रेस्क्यू

गुजरात में भारी बारिश से त्राहिमाम , बारिश-बाढ़ से 15 मौतें, स्कूल-कॉलेज बंद, 23 हजार लोगों का रेस्क्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend