ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आम बजट 2024-25 : बिहार को बजट से बड़ी उम्मीदें …….

UB India News by UB India News
July 24, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
आम बजट 2024-25 : बिहार को बजट से बड़ी उम्मीदें …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की मोदी सरकार आज आम बजट पेश करने वाली है. देशभर की निगाहें टिकी हुई है कि मोदी सरकार के पिटारे में आम लोगों के लिए बजट में क्या-क्या है. कुछ इसी तरह बिहार की नीतीश सरकार की भी मोदी सरकार 3.0 के इस बार के बजट आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है. दरअसल नीतीश कुमार की सरकार पिछले 18 सालों से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करती आ रही है. लेकिन, बजट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि मौजूदा प्रावधान के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है.

केंद्र सरकार के इस घोषणा के बाद बिहार में सियासी हलचल तब और तेज हो गई जब लालू यादव ने कहा केंद्र को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना ही होगा. लेकिन, वहीं दूसरी तरफ जदयू ने इस फ़ैसले पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए जो मांग उठाई वो बेहद महत्वपूर्ण है. पूर्व में वित्त मंत्री रह चुके जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि केंद्र की सरकार से हमारी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए. लेकिन, अगर मौजूदा प्रावधान के तहत ये संभव नहीं है तो बिहार को विशेष पैकेज दिया जाए या विशेष मदद की जाए. बिहार अपने संसाधन से विकास कर ही रहा है लेकिन तेज गति से विकास के लिए बिहार को विशेष मदद की ज़रूरत है और हमे उम्मीद है केंद्र की सरकार बिहार के लिए विशेष पैकेज जरूर देगी.

RELATED POSTS

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

‘ऐतिहासिक भूल सुधारने में गलतियां कर रहे हैं नेता’

वहीं बिहार के जाने-माने उद्योग पति और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट रह चुके सत्यजीत सिंह कहते हैं कि आज वे सभी राजनीतिक दल जिन्होंने बिहार के विभाजन का समर्थन करके ऐतिहासिक गलतियां की थीं. आज फिर उस ऐतिहासिक भूल को सुधारने में गलतियां कर रहे हैं. राजनीतिक दलों को नये मानदंडों के आधार पर विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करनी चाहिए. सत्यजीत सिंह यही नहीं रुकते है वो उन बिंदुओं को उठाते हुए जो बाते कह रहे है वो बेहद महत्वपूर्ण है.

1. नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद विशेष दर्जे की मांग पर विचार करने के लिए 8 दिसंबर 2011 को अंतर मंत्रालयी समिति का गठन किया गया. आईएमजी ने मांग को खारिज कर दिया लेकिन स्वीकार किया कि बिहार में विकास की भारी कमी है.

2. एन.के. सिंह ने राज्यसभा में सवाल उठाया और 20 दिसंबर 2012 को श्री चिदंबरम ने अपने जवाब में मानदंड के मुद्दों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता को स्वीकार किया.
3. नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए दबाव के बाद रघुराम राजन समिति का गठन किया गया और इस मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए सितंबर 2013 को फिर से रिपोर्ट सौंपी गई और फंड आवंटन के लिए एक बहुआयामी सूचकांक मानदंड की सिफारिश की गई.

4. समिति ने 10 साल बाद फॉर्मूलों और मानदंडों की दोबारा जांच करने की भी सिफारिश की.
अब सितंबर 2023 में 10 साल पूरे हो गए हैं और यदि राजनीतिक दल गंभीर हैं और उनमें राजनीतिक इच्छाशक्ति है तो उन्हें डबल इंजन सरकार के तहत नए तार्किक और व्यावहारिक मानदंडों के साथ एक नई समिति की मांग करनी चाहिए और सभी योग्य राज्यों को विशेष दर्जा देने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए और न्याय करना चाहिए.

बहरहाल इन सब के बीच केंद्र की सरकार के ये तो साफ कर दिया है कि विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया जा सकता है. लेकिन, विशेष पैकेज पर नजर टिकी हुई है जिसका इशारा बीजेपी नेता और मंत्री नितिन नवीन भी इशारा कर रहे है. नितिन नवीन कहते हैं कि केंद्र की सरकार बिहार के विकास के लिए चिंतित है. इस बार बिहार को विशेष अधिकार देने जा रही है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

Next Post
निर्मला सीतारमण ने खोला बजट का पिटारा; किसान, नौजवान से लेकर सैलरीड क्लास तक को सौगात

निर्मला सीतारमण ने खोला बजट का पिटारा; किसान, नौजवान से लेकर सैलरीड क्लास तक को सौगात

वित्त मंत्री ने खेलो इंडिया के लिए खोला खजाना, इतने करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

वित्त मंत्री ने खेलो इंडिया के लिए खोला खजाना, इतने करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend