ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला , सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्लोबल संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने शुरुआत सकारात्मक दायरे में की। एनएसई निफ्टी 50 शुरुआती कारोबार में 41.40 अंक बढ़कर 24,085.90 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 214.40 अंक बढ़कर 79,457.58 पर पहुंच गया। व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स सिर्फ 63.65 अंक बढ़कर 52,874.95 पर खुला।

अभी सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 80 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,120 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

RELATED POSTS

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

स्टेनली लाइफस्टाइल का शेयर 35% ऊपर लिस्ट
स्टेनली लाइफस्टाइल लिमिटेड का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 35% ऊपर ₹499 पर लिस्ट हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 34.13% प्रीमियम ₹494.95 पर लिस्ट हुआ। इस इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का इश्यू प्राइस ₹369 था।

कंपनी सुपर-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी फर्नीचर को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी की स्थापना 2007 में हुई थी। स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड अलग-अलग कैटेगरी में कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है। इसमें सोफा, सीटिंग फर्नीचर, कॉफी टेबल, डाइनिंग टेबल, वार्डरोब, यूटिलिटी अलमारी, शू रैक, बेडसाइड टेबल सहित अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं।

व्रज आयरन एंड स्टील के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
व्रज आयरन एंड स्टील के के इनिशियल पब्लिक ऑफर, यानी IPO, के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह इश्यू टोटल 18.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। रीटेल कैटेगरी में यह IPO 20.88 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.97 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 34.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

FIIs ने गुरुवार को खरीदारी और DII ने बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹7,658.77 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹3,605.93 करोड़ के शेयर बेचें।

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मामूली तेजी रही
अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मामूली तेजी देखने को मिली । डाओ जोंस 36.26 अंक चढ़कर 39,164.06 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 4.97 अंक चढ़कर 5,482.87 पर बंद और नैस्डेक 53.53 अंक चढ़कर 17,858.68 पर बंद हुआ।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 27 जून को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 568 अंक की बढ़त के साथ 79,243 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 175 अंक की बढ़त रही। ये 24,044 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,396 और निफ्टी ने 24,087 का ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली थी।

इन शेयरों में हलचल तेज

कारोबार की शुरुआत होते ही निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, डिविस लैब्स और ओएनजीसी प्रमुख लाभ वाले शेयर के तौर पर उभरे, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, अडानी पोर्ट्स और एमएंडएम नुकसान में कारोबार करते दिखे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें शुक्रवार की सुबह, 0.23% की बढ़त के साथ 82.00 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.03% की गिरावट के साथ 85.45 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।

विदेशी निवेशकों का रुझान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 27 जून 2024 को 7,658.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,605.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रिलायंस जियो के शेयर चढ़े

टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो के शेयर में तेजी है। कंपनी ने गुरुवार को ही टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था। आज भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपनी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया।

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को अपरिवर्तित स्तर पर बंद हुए। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक ताज़ा मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। रॉयटर्स के मुताबिक, आर्थिक गतिविधि में निरंतर मंदी के संकेत देने वाले आंकड़ों के बाद नैस्डैक ने मामूली बढ़त हासिल की, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई। तकनीक-भारी नैस्डैक कंपोजिट 53.52 अंक बढ़कर 17,858.68 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 4.97 अंक बढ़कर 5,482.87 पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 36.26 अंक बढ़कर 39,164.06 पर पहुंच गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

Next Post
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत , जमीन घोटाला मामले में मिली जमानत ,5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

आपातकाल जहां सतापक्ष के लिए हथियार है वहीं विपक्ष कर रहा बुलडोजर और नीट से डायरेक्ट अटैक……..

आपातकाल जहां सतापक्ष के लिए हथियार है वहीं विपक्ष कर रहा बुलडोजर और नीट से डायरेक्ट अटैक........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend