ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा के स्पीकर, ध्वनिमत से हुआ फैसला, नहीं आई मतविभाजन की नौबत

UB India News by UB India News
June 27, 2024
in सांसद
0
ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा के स्पीकर, ध्वनिमत से हुआ फैसला, नहीं आई मतविभाजन की नौबत

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है. आज यानी बुधवार को मोदी सरकार अपनी पहली अग्निपरीक्षा में पास हो गई है. भाजपा सांसद ओम बिरला फिर से लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए हैं. उन्होंने संसद में वोटिंग के दौरान कांग्रेस कैंडिडेट के सुरेश को हरा दिया. इस तरह ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे. पीएमम मोदी ने ओम बिरला का अभिवादन किया. लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था.

पीएम मोदी ने की बिरला की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं…आपको मेरी और इस पूरे सदन की तरफ से बहुत शुभकामनाएं…अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है…हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।

ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने सदन को संबोधित किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं…आपको मेरी और इस पूरे सदन की तरफ से बहुत शुभकामनाएं…अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है…हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे…’

राहुल गांधी ने ओम बिरला को दी बधाई, कहा- विपक्ष देश की आवाज

पीएम मोदी के संबोधन के बाद राहुल गांधी ने सदन को संबोधित किया. सबसे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष देश की आवाज है. सरकार के पास ताकत है तो विपक्ष के पास देश की आवाज. उम्मीद है कि हमारी आवाज को सदन में नहीं दबाया जाएगा. हमें बोलने की आजादी मिलेगी.

ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे

 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ आसन तक पहुंचे।

पीएम मोदी और राहुल ने ओम बिरला को आसन तक पहुंचाया

संसद सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को देश को नया लोकसभा स्पीकर मिल गया. भाजपा सांसद ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए. इसके बाद पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी. पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों ने मिलकर ओम बिरला को उनके आसन तक पहुंचाया.

स्पीकर के लिए मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया

संसद सत्र का आज तीसरा दिन है. 18वीं लोकसभा के संसद सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनाने के लिए सबसे पहले भाजपा की ओर से कई प्रस्ताव रखे गए. सबसे पहले पीएम मोदी ने पहला प्रस्ताव रखा. इसके बाद चिराग पासवान ने प्रस्ताव रखा. अमित शाह और जीतन राम मांझी ने ओम बिरला के लिए सदन के पटल पर प्रस्ताव रखा.

ओम बिरला बने लोकसभा के स्पीकर, जानिए कैसा रहा पक्ष-विपक्ष का समीकरण?

लोकसभा में स्पीकर का पद एनडीए के हिस्से आ गया है और ओम बिरला स्पीकर पद के लिए चुन लिए गए हैं। एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला थे तो वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष में इस पद को लेकर तनातनी चलती रही और फैसला एनडीए के हिस्से आया है। जान लीजिए किस तरह से आंकड़ों का समीकरण बना। अगर बात करें तो ओम बिरला का पलड़ा भारी रहा। क्योंकि लोकसभा में इंडिया अलायंस के इस वक्त 233 सांसद है और 5 सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, इसलिए वो वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस तरह से इंडिया गठबंधन कमजोर रहा है।

जिन सांसदों ने शपथ नहीं ली है, इनमें तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक अधिकारी, शेख नुरुल इस्लाम, समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर शामिल हैं। निर्दलीय अमृतपाल सिंह और शेख अब्दुल राशिद ​​भी आज होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सके। क्योंकि इस वक्त अमृतपाल डिब्रूगढ़ और राशिद इंजीनियर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

लोकसभा में किसकी कितनी ताकत ? 

 

 
NDA

BJP          240
TDP          16
JDU          12
शिवेसना       7
LJP            5
RLD           2
जनसेना        2
JDS            2
अपना दल     1
HAM           1
NCP           1
UPPL         1
AGP          1
AJSU        1
SKM         1
———-
कुल    293
लोकसभा चुनाव में बीजेपी भले ही पूर्ण बहुमत से चूक गई हो लेकिन बीजेपी के गठबंधन NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए के 293 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं, जिसमें बीजेपी के अकेले 240 सांसद हैं।इसके अलावा टीडीपी के 16, जेडीयू के 12, शिवसेना शिंदे गुट के 7, चिराग पासवान की एलजेपी के 5, जयंत चौधरी के आरएलडी के 2, पवन कल्याण की जनसेना के 2, कुमार स्वामी के जेडीएस के दो, अनुप्रिया पटेल के अपना दल के 1, जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान अवामी लीग के 1, अजित पवार गुट की NCP के एक के अलावा UPPL के एक, असम गणपरिषद के 1, सुदेश महतो के आजसू के 1 और एसकेएम के एक सांसद का समर्थन है । यानि ओम बिरला के पक्ष में 293 सांसदों का समर्थन है।

लोकसभा में किसकी कितनी ताकत ? 

I-N-D-I-A   

कांग्रेस          98
SP             37
TMC          29
DMK          22
शिवसेना UBT 9
NCP (S) 8
RJD            4
लेफ्ट            8
AAP            3
JMM           3
IUML          3
VCK           2
NC             2
KEC           1
RSP           1
BAP           1
MDMK       1
RSP          1
——————-
कुल  233

वहीं दूसरी ओर अगर इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बात करें तो लोकसभा चुनाव में विपक्ष बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। लोकसभा में 234 सांसद चुनकर पहुंचे थे। लेकिन अब ये सीट कम हो गई है क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है और अखिलेश यादव कन्नौज सीट छोड़ दी है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया और आंकड़ा 99 तक पहुंच गया। लेकिन राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस का आंकड़ा घटकर 98 रह गया है। लोकसभा में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। इसके बाद टीएमसी है, जिसके 29 सांसद हैं। स्टालिन के डीएमके के 22 सांसद हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी के 9 सांसद हैं और शरद पवार वाली एनसीपी के 9 सांसद हैं। लालू यादव की आरजेडी के 4 सांसद हैं, लेफ्ट के 8 सांसद हैं, केजरीवाल की पार्टी के 3 सांसद हैं, हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के 3 सांसद और IUML के तीन सांसद, VCK के  2 सांसद, फारुख अब्दुल्ला के नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 सांसद, केरल कांग्रेस के 1 सांसद हैं और इसके अलावा अन्य कई पार्टियों के 4 सांसद हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाला केस: बेल के बाद भी जेल, मुश्किलों में फंसे सीएम केजरीवाल की कब होगी रिहाई?

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को CBI ने एक्साइज पॉलिसी मामले में किया गिरफ्तार

पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा  पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों

पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ , डिप्टी पीएम ने कहा पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहतर हों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend