ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान बांग्लादेश को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में , ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
अफगानिस्तान बांग्लादेश को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में  , ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के सुपर 8 का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Afghanistan vs Bangladesh) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में ने शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली. सेंट विसेंट में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और 5 विकेट पर महज 115 रन ही बना पाए. बारिश के कारण 1 ओवर घटाकर बांग्लादेश की टीम को 114 रन का लक्ष्य दिया गया. जिसे वह चेज नहीं कर सकी और 105 पर ऑल आउट हो गई.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 115 रन बनाए. अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपनिंग करने उतरे. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन एक धमाकेदार शुरुआत देने में नाकाम रहे. गुरबाज ने 55 गेंदों में 43 रन बनाए. तो वहीं, जादरान 18 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर आए अजमतउल्लाह जजई ने 10 रन बनाए. इसेक अलावा राशिद खान ने अंत में 10 गेंदों में 19 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

अब चेज करने की बारी बांग्लादेश की आई. बांग्लादेश ने अपने शुरुआती विकेट्स काफी जल्दी गंवा दिए. ओपनिंग करने उतरे तंजीन हसन 3 गेंद में 0 पर आउट हो गए. कप्तान नजमुल हसन शंतो और शाकिब अल हसन भी फ्लॉप रहे. शंतो 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, शाकिब पहली ही गेंद पर विकेट दे बैठे.एक छोड़ से लिटन दास की ओर से अच्छी बैटिंग देखने को मिली. उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे. लेकिन जीत नहीं दिला सके.

इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइल के लिए क्वालीफाई कर दिया. अफगानिस्तान की इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई. अफगानिस्तान की टीम का सामना अब सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच 27 जून को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 6 बजे से शुरू होगा.

अफगानिस्तान  सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम

इस बार का आईसीसी टी20 विश्व कप रोमांच से भरा रहा और आखिरी मैच तक ये साफ नहीं हो पाया कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल खेलेगी. इंग्लैंड की टीम ने सबसे पहले अंतिम चार में अपनी जगह बनाई. अमेरिका के खिलाफ तूफानी जीत के साथ इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में पहुंची. इसके बाद उनके ग्रुप से ही साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर अपनी जगह हासिल की. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया.

आखिरी मैच में पक्की हुई आखिरी टीम
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी इसको लेकर कोई भी कुछ नहीं कह पा रहा था. भारत के जगह बनाने के बाद बाकी बची तीनों टीम दौड़ में शामिल थी. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया तीनों के ही सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बन रहा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
कांग्रेस ने तो संविधान को रौंद दिया, आजादी खत्म कर दी… इमरजेंसी की बरसी पर PM मोदी का प्रहार

कांग्रेस ने तो संविधान को रौंद दिया, आजादी खत्म कर दी... इमरजेंसी की बरसी पर PM मोदी का प्रहार

बोइंग के स्पेस कैप्सूल ने दिया धोखा ,स्पेस स्टेशन में फंस गईं है सुनीता विलियम्स

बोइंग के स्पेस कैप्सूल ने दिया धोखा ,स्पेस स्टेशन में फंस गईं है सुनीता विलियम्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend