प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 18वीं लोकसभा के शुरुआती सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संसद में युवा सांसदों की संख्या अच्छी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की जरूरत होती है, जबकि देश चलाने के लिए सहमति की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कोशिश करेगी कि सभी की सहमति से फैसले लिए जाएं और देश हित में काम हो। उन्होंने देश की जनता से वादा किया कि तीसरे कार्यकाल में उनकी सरकार तीन गुना ज्यादा मेहनत करेगी और तीन गुना नतीजे लाकर रहेगी। आइए जानते हैं उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “संसदीय लोकतंत्र में यह गौरवशाली दिन है…आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद भवन में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। पहले यह पुराने संसद भवन में होता था। इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का हार्दिक स्वागत करता हूं, उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा कि देश की 18वीं लोकसभा कई मायनों में खास है। देश में 18 वर्ष की उम्र में ही लोगों को मतदान करने का अधिकार मिलता है। देश में वेदों और उपनिषद की संख्या भी 18 ही है। इसका भारतीय संस्कृति में बेहद अहम योगदान है।
आपातकाल का जिक्र किया
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आपातकाल का नाम लिए बिना इंदिरा गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 25 जून को लोकतंत्र और संविधान पर लगे धब्बे को 50 साल पूरे हो रहे हैं। संविधान का सम्मान करने वाले हर इंसान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिमाकत न कर सके। पीएम ने कहा, “…18वीं लोकसभा आज से शुरू हो रही है। दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से संपन्न हुआ। यह चुनाव इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो गया, क्योंकि आजादी के बाद दूसरी बार देश की जनता ने किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया।”
विपक्ष से अपील
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष से कम हंगामा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की जनता ड्रामा नहीं चाहती है।
सबको साथ लेकर चलने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 10 वर्षों में हमने हमेशा एक परंपरा को निभाने का प्रयास किया है, क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की जरूरत होती है, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वसम्मति सबसे जरूरी होती है। इसलिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि मां भारती की सेवा की जाए और 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को सबकी सहमति से, सबको साथ लेकर पूरा किया जाए। हम संविधान की मर्यादा को बनाए रखते हुए, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं और फैसले लेने की गति बढ़ाना चाहते हैं।”
तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक काम करेंगे.
पीएम मोदी ने 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा कि लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक काम करेगी.
संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति का है. नए उमंग नए उत्साह के साथ नई गति प्राप्त करने के लिए ये बेहत खास अवसर है. श्रेष्ठ भारत के निर्माण और विकसित भारत का लक्ष्य ये सारे सपने लेकर आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है. विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से, बहुत ही गौरवमय तरीके से संपन्न होना, ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है, करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया.
हमारी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश : संसद सत्र से पहले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है, हमारी नीतियों, इरादों पर सहमति की मुहर लगायी है.
लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे : पीएम मोदी ने संसद सत्र शुरू होने से पहले
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद सत्र शुरू होने से पहले कहा कि हम हमेशा सभी को साथ लेकर चलने, देश की सेवा करने के लिए आम सहमति बनाने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे.
देश को एक जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत : 18वीं लोकसभा के सत्र से पहले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 18वीं लोकसभा के सत्र से पहले के अपने संबोधन में विपक्ष की अहमियत भी जोर दिया. पीएम ने कहा कि संसद में एक अच्छे और जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है.
श्रेष्ठ भारत’, ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा की शुरुआत : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रेष्ठ भारत’, ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ आज 18वीं लोकसभा की शुरुआत है.
संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है और यह वैभव का दिन है. आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती आ रही थी. आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं सबका अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं.”
देश चलाने के लिए सहमति की जरूरी : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले अपने संबोधन में कहा कि देश चलाने के लिए सहमति जरूरी है. इससे पहले राष्ट्रपति ने प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई.
नए उत्साह के साथ काम करने का अवसर : पीएम मोदी
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ये नए उत्साह के साथ काम करने का अवसर है, सभी सांसदों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन
आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है, इससे पहले पीएम मोदी का संबोधन हो रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए ये वैभव का दिन है.







