ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद कैबिनेट की बैठक शाम 4.30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाएगी. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की वजह से लगभग तीन महीनों से सरकारी कामकाज नहीं हो पा रहे थे और बिहार री सरकार कोई बड़ा फैसला भी नहीं ले पा रही थी. अब आदर्श आचार संहिता हटने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें बड़े फैसले लिए जाने हैं.

यहां यह भी बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 18 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में इसलिए कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जा सका था क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू थी. इसके पहले 15 मार्च की कैबिनेट मीटिंग में 108 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी. बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए चार प्रतिशत डीए में वृद्धि की गई थी. इसके अतिरिक्त राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने और भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार करने का भी निर्णय किया गया था.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

पटना. बिहार में कई विभागों के अधिकरियों के ट्रांसफर किए गए हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम बिहार सरकार ने छुट्टी पर गए शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक का है. अब केके पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, केके पाठक अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. केके पाठक के अतिरिक्त 6 और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है, जिनमें दो जिलों के डीएम भी शामिल हैं. इसको लेकर गुरुवार की शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार की देर शाम अधिसूचना जारी की है.

सामान्य प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार, डॉ. एस सिद्धार्थ अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार मे रहेंगे. आईएएस आशुतोष कुमार वर्मा को एक बार फिर से नवादा का डीएम बनाया गया है. 2010 बैच के अधिकारी हैं. वहीं, आईएएस राजकुमार को फिर से भोजपुर का डीएम बनाया गया है. बता दें कि राजकुमार और आशुतोष कुमार वर्मा को चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दौरान हटाए गए थे. राज कुमार अगले आदेश तक बन्दोबस्त पदाधिकारी भोजपुर आरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

अधिसूचना के अनुसार, दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. अरविन्द कुमार चौधरी, प्रधान सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. अरविन्द कुमार चौधरी अगले आदेश तक प्रधान सचिव, निगरानी विभाग/परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे. इसके साथ ही लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग सम्पूर्ण अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

पंकज कुमार पाल सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. पंकज कुमार पाल अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. संदीप पौण्डरीक, अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार-बियाडा, पटना/प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार-आइडा, पटना) प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार – बियाडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट ………

भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट .........

डोभाल, मिश्रा, खरे और कपूर पर यूं ही नहीं भरोसा है मोदी का……

डोभाल, मिश्रा, खरे और कपूर पर यूं ही नहीं भरोसा है मोदी का......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend