ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले- BJP को हुआ ‘400 पार’ नारे का साइड इफेक्ट

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in TAZA KHABR
0
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले- BJP को हुआ ‘400 पार’ नारे का साइड इफेक्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही नफे और नुकसान को लेकर नेताओं की बयानबाजियां सामने आ रही हैं. खास तौर पर बीजेपी की सीटों में कमी के चलते इस बात पर हर किसी का फोकस है कि आखिर चूक कहां हुई. अब इस कड़ी में बीजेपी की ही सयोहगी पार्टी और एनडीए घटक दल शिवसेना की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें कम होने की वजह बताई है. उन्होंने 400 पार के नारे को लेकर तंज कसा है. आइए जानते हैं शिंदे ने क्या कहा.

400 पार के नारे से पार्टी को नुकसान पहुंचा
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान 400 पार के नारे से पहुंचा है. शिंदे ने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा, लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे रहे जहां इसका निगेटिव असर देखने को मिला. कुछ लोगों ने इसमें नेगेटिव नरैटिव बना दिया कि बीजेपी इतनी सीटें हासिल करने के बाद संविधान में बदलाव कर देगी, इसका काफी असर वोटों में देखने को मिला औऱ बीजेपी की कुल सीटें कम हो गईं.

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

400 पार नारे का हुआ साइड इफेक्ट
शिंदे ने कहा कि बीजेपी सिर्फ 400 पार के नारे का साइड इफेक्ट देख रही है. सीटें कम होने की सबसे बड़ी वजह ही दूसरे दलों ने इस नारे का निगेटिव नरैटिव बना डाला.  संविधान बदला जाएगा, आरक्षण कम हो जाएगा जैसे भ्रम में कई लोग आ गए..और बीजेपी 300 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई. यहां तक कि 250 भी पूरे नहीं हुए. इसी का कुछ असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिला और यहां भी महायुति को उतनी सफलता नहीं मिल पाई जितनी उम्मीद जताई जा रही थी.

महाराष्ट्र के नतीजों पर भी बोले शिंदे
महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रदर्शन को लेकर भी एकनाथ शिंदे ने कहा कि, हमारा स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है. हालांकि हमारे गठबंधन को उतनी सफलता नहीं मिल पाई है जितनी की हमने उम्मीद जताई थी. हम महाराष्ट्र में 13 सीट पर लड़े और 7 सीट पर जीत दर्ज की. शिंदे के मुताबिक, सिर्फ शिवसेना के वोट की बात की जाए तो 90 फीसदी वोट हमारी पार्टी को ही मिले, जबकि उद्धव की पार्टी को 10 फीसदी वोट मिले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
मोहन चरण माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

मोहन चरण माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

कांग्रेस नेता पार्टी के संविधान की रक्षा करने में ही ‘विफल’ रहे: निर्मला सीतारमण

नई सरकार के नए बजट में क्या दिखेगा चुनावी नतीजों का असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend