ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी…मोदी 3.0 में इन 20 मंत्रियों का कटा पत्ता

UB India News by UB India News
June 10, 2024
in खास खबर
0
स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी…मोदी 3.0 में इन 20 मंत्रियों का कटा पत्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. जिस तरह से नरेंद्र मोदी की चर्चा हो रही है, उसी तरह उनकी नई कैबिनेट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है. हर तरफ लोग यही बात कर रहे हैं कि इस बार किन चेहरों को मोदी 3.0 सरकार में शामिल किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी के साथ 65 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस बार बीजेपी को बहुमत हासिल नहीं हुआ है और वह एनडीए के सहयोगियों के दम पर तीसरी बार सरकार बना रही है. ऐसे में एनडीए के सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में जगह दी जा रही है. यही वजह है कि इस बार कुछ बड़े बीजेपी नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी होने वाली है, जिसमें स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर तक जैसे नेताओं के नाम हैं. ऐसे में आइए उन नेताओं के बारे में जानते हैं, जिन्हें मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने वाली है.

RELATED POSTS

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

किन नेताओं को नहीं मिलने वाली है कैबिनेट में जगह?

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर सरीखे नेताओं को अहम मंत्रालयों का जिम्मा दिया गया था. इसी तरह से अनुराग ठाकुर भी खेल मंत्रालय संभाल रहे थे. हालांकि, मोदी 3.0 में अब कुल मिलाकर 20 नेताओं की एंट्री नहीं होने वाली है, क्योंकि पीएम आवास पर संभावित मंत्रियों की बैठक हो चुकी है, जिसमें ये नेता नहीं पहुंचे हैं. इससे ये साफ हो गया कि इन्हें इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा.

जिन नेताओं को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा. उसमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी, जनरल वीके सिंह, अश्विनी चौबे और नारायण राणे का नाम शामिल है. इसी तरह से अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल, नारायण राणे और भगवत कराड को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है.

कैबिनेट से नदारद रहने वाले कुछ नेताओं का कटा टिकट तो कुछ हारे चुनाव

हालांकि, इनमें से कुछ नेता ऐसे हैं, जिन्हें चुनावी हार मिली है, जबकि कुछ को इस बार बीजेपी ने लोकसभा का टिकट भी नहीं दिया था. इसके अलावा कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें टिकट भी मिला और वह चुनाव भी जीते, लेकिन कैबिनेट से उन्हें दूर रखा गया है.

  • जीतने वाले नेता: अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे ऐसे नेता हैं, जो अपनी-अपनी सीटों से भारी मतों से जीतकर आए हैं. इसके बाद भी उन्हें कैबिनेट में नहीं रखा गया है.
  • हारने वाले नेता: साध्वी निरंजन, आर के सिंह, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्र टेनी, सुभाष सरकार, भारती पंवार, राव साहेब दानवे  और कपिल पाटिल को इस बार चुनाव में हार मिली.
  • टिकट कटा: मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वीके सिंह, जॉन बारला और अश्विनी चौबे को इस बार टिकट नहीं दिया गया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 10, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

Next Post
प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मोदी ने की चाय पर मीटिंग, पहुंचे सभी सम्भावित मंत्री

100 दिन के एजेंडा पर करना है काम', संभावित मंत्रियों को मोदी का मंत्र

कश्मीर में वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमले में ड्राइवर ने दिखाया सहास, कई की जान बचाई

कश्मीर में वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमले में ड्राइवर ने दिखाया सहास, कई की जान बचाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend