ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया अलायंस की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद का ऑफर मिला था……..

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in TAZA KHABR, खास खबर, बिहार
0
इंडिया अलायंस की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद का ऑफर मिला था……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि जिन नेताओं ने पहले नीतीश कुमार ‘इंडिया’ अलायंस का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दे रहे हैं। केसी त्यागी के इस बयान के बाद केंद्र में नई सरकार गठन के पहले सियासी खलबली मच गई है। हालांकि केसी त्यागी का कहना है कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद का ऑफर ठुकरा दिया।

इंडिया अलायंस के प्रस्ताव को सिरे से किया खारिज

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इंडिया अलायंस के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है और नीतीश कुमार एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में केसी त्यागी ने यह बात कही।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

कांग्रेस और अन्य दलों के व्यवहार के कारण ही एनडीए में वापस लौटना पड़ा

केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से दुर्व्यवहार के कारण ही नीतीश कुमार को इस जनवरी में एनडीए में वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का कोई सवाल ही नहीं हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार यह बात कही है। हम जब एनडीए के एक मूल्यवान भागीदार हैं और हम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

जेडीयू को एनडीए में और बीजेपी से बहुत सम्मान मिल रहा

केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के घटक दलों को इकट्ठा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। लेकिन बाद में परिस्थितियों के कारण इंडिया अलायंस छोड़ कर एनडीए में शामिल होना पड़ा। अब एनडीए के साथ पार्टी का सम्मान बहाल हो गया है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़े पार्टनर बन गए हैं। जेडीयू को सहयोगी एनडीए में और बीजेपी से बहुत सम्मान मिल रहा है।

जेडीयू के कई सांसद बनेंगे मंत्री

इस बीच राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नई सरकार में जेडीयू के सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा केंद्रीय मंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं मंत्री पद की दौड़ में शामिल अन्य जेडीयू नेताओं में रामनाथ ठाकुर और रामप्रीत मंडल के नाम की भी चर्चा है। चर्चा है कि जेडीयू को दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद मिल सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
आखिरकार लालू यादव के बेटे तेज प्रताप भी आ गए CBI के शिकंजे में……

आखिरकार लालू यादव के बेटे तेज प्रताप भी आ गए CBI के शिकंजे में......

लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण को कितना बांध सके नीतीश कुमार?

सियासी समय भांपने की पारखी निगाहें रखते हैं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend