ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्‍या दोबारा होगी नीट की परीक्षा? रद्द होगा नीट रिजल्‍ट

UB India News by UB India News
June 9, 2024
in खास खबर, शिक्षा
0
क्‍या दोबारा होगी नीट की परीक्षा? रद्द होगा नीट रिजल्‍ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स तरह पूरे देश में हंगामा मचा है उसे देखकर यह सवाल उठने लगा है कि क्‍या नीट यूजी परीक्षा के नतीजे रद्द किए जाएंगे और नीट यूजी की परीक्षा एक बार फिर से कराई जाएगी. बता दें कि जब मई में नीट यूजी के पेपर हो रहे थे उस समय भी कई जगहों पर पेपर लीक की सूचनाएं आईं थीं तब भी तमाम अभ्‍यर्थियों ने इसको कैंसिल करने और दोबारा पेपर कराने की मांग की थी लेकिन उस समय इस पर कुछ नहीं हुआ. अब जब रिजल्‍ट आया है तो एक बार फिर यह मामला गर्म हो गया है.  हालांकि इस पर अभी तक स्‍थिति स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है. आइए समझते हैं कि पूरा मामला है क्‍या?

NEET Exam 2024: क्‍या है पूरा मामला
वर्ष 2024 में नीट की परीक्षा में लगभग 24 लाख बच्‍चे शामिल हुए थे, इनमें से 13 लाख से अधिक पास हुए. इसमें भी खास बात यह है कि इस बार की नीट परीक्षा के रिजल्‍ट में 67 बच्‍चों को टॉपर घोषित किया गया है. इन टॉपर्स को 720 में से 720 अंक मिले हैं. कुछ बच्‍चों को 718 और 719 नंबर तक मिले हैं. जिसके बाद नीट रिजल्‍ट को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. तमाम लोगों ने रिजल्‍ट को लेकर परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए को भी कठघरे में खड़ा किया है, हालांकि एनटीए ने अपने आरोपों पर सफाई भी दी है. उसके बाद भी कुछ अभ्‍यर्थियों ने मध्‍य प्रदेश हाईकोई में नीट के रिजल्‍ट को लेकर याचिका दायर कर दी है. इससे पहले जब नीट की परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी. उस समय राजस्‍थान के एक परीक्षा केंद्र पर यूजी पेपर लीक की खबरें आईं थीं, जिसके बाद नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक का हवाला देते हुए कुछ उम्‍मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की और इस परीक्षा को नए सिरे से कराने की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में सुनवाई करने की बात कही है. अब जब नीट का रिजल्‍ट आ गया है, तो मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट में कुछ अभ्‍यर्थियों ने इसको लेकर याचिका दायर की है.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

NEET Cancellation 2024: पहले भी हो चुका है ऐसा मामला?
वर्ष 2015 में एमबीबीएस, बीडीएस एडमिशन के लिए नेशनल लेवल मेडिकल प्रवेश परीक्षा AIPMT ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट हुआ करती थी. तब यह परीक्षा सीबीएसई कराता था. उस समय भी पेपर लीक की खबरें आईं थीं. आरोप था कि एग्‍जाम सेंटर्स पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस पर स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर के आंसर (Answer Key) भेजे गए हैं. उस समय भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. तब 3 मई को परीक्षा हुई थी और 5 जून को रिजल्‍ट आना था. कोर्ट ने 15 जून को दिए अपने फैसले में कहा कि मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कैंसिल किया जाएं और परीक्षा 4 हफ्ते में दोबारा से ली जाए. अब इस बार कोर्ट का क्‍या फैसला होता है, यह तो देखने वाली बात है, लेकिन इस बार परीक्षा कैंसिल जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत……….

मोदी कैबिनेट में इस बार रहेगी बिहार की धूम, पहले थे 4, अब बनेंगे ये 10 मंत्री!

संसद में राहुल गांधी बन सकते हैं विपक्ष के नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज होगा निर्णय

संसद में राहुल गांधी बन सकते हैं विपक्ष के नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज होगा निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend