ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एनडीए के अन्य नेताओं से भी होगी बातचीत

UB India News by UB India News
June 4, 2024
in खास खबर, पटना
0
बिहार में चुनाव का एजेंडा सेट कर गए पीएम मोदी:सीट शेयरिंग में भले पेंच अटका हो, मुद्दा वंशवाद और जंगलराज ही होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। वे पीएम से मुलाकात कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार इस दौरान 4 जून को आने वाले परिणाम पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार की कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले इन दोनों नेताओं की हो रही मुलाकात को लेकर ऐसी खबर है कि चार जून को आने वाले परिणाम को लेकर चर्चा हो सकती है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

दिल्ली जाने के बाद तेज हो गई थी बिहार में हलचल

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई थी. लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था कि नीतीश कुमार का मन एनडीए में नहीं लग रहा है. ऐसे में रिजल्ट से पहले जैसे ही नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे तो सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं नीतीश

हालांकि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम पहले से तय था. चर्चा है कि आज सोमवार को नीतीश कुमार एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे. बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों ने सवाल किया था कि एग्जिट पोल में दिख रहा है कि फिर से एनडीए की सरकार बन रही है. इस पर नीतीश कुमार ने कहा था बनेगी, जरूर बनेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं रहा हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने ‘लेक व्यू’ पर कब्जा करने का दिया आदेश

आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं रहा हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने 'लेक व्यू' पर कब्जा करने का दिया आदेश

महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया – सम्राट चौधरी

एनडीए की बिहार में 40 की 40 सीटों पर जीत मिलेगी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend