ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बगावती लोगों के खिलाफ दलों की क्या है मजबूरियां……..

UB India News by UB India News
May 4, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
चुनाओ से पहले पार्टियों की वो चुनावी घोषणाएं, जो बाद में जुमला बनकर रह गईं……

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राजनीतिक किस ढर्रे पर चल रही है, इसे समझना अब मुश्किल लगने लगा है। कौन किसके साथ है और किसने किसका साथ छोड़ दिया, यह मीडिया से ही लोगों को पता चलता है। कोई अपनी पार्टी छोड़ता है या उसके खिलाफ बगावत करता है तो इसे लेकर उनके खिलाफ संबंधित पार्टियां त्वरित ऐक्शन नहीं लेतीं। अनुशासन तोड़ने को लेकर नेताओं के निलंबन-निष्कासन जैसी कार्रवाई आम बात है। पर, इस बार ऐसा नहीं हो रहा। नतीजतन अपने दलों या गठबंधन से बगावत करने वाले नेता अपनी मूल पार्टी में ही अब तक बने हुए हैं। पार्टी लाइन के खिलाफ आचरण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे मतदाताओं में दुविधा की स्थिति तो बनती ही है, दलों की एकजुटता भी संदिग्ध हो जाती है। बिहार में ऐसे कई उदाहरण आपको मिल जाएंगे।

भाजपा के पवन सिंह लड़ रहे निर्दलीय

पावर स्टार पवन सिंह को ही लें। वे भाजपा में अब भी बने हुए हैं। भाजपा ने सबसे पहले उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। पवन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर उनके आरजेडी के संपर्क में जाने की खबरें आईं। अब उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। उनका प्रचार भी धुंआधार चल रहा है। एनडीए में काराकाट सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के खाते में गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार हैं। पवन सिंह के इस खुले खेल के बावजूद भाजपा ने अभी तक उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। पवन सिंह ने भाजपा से इस्तीफा भी नहीं दिया है। संभव है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया हो, पर इसकी जानकारी न उनकी ओर से सार्वजनिक की गई है और न भाजपा ने ही इस बारे में अभी तक कुछ कहा है।

pawan singh

आरजेडी की हिना शहाब भी बनी निर्दलीय

अब चलते हैं सिवान। सिवान के मरहूम सांसद शहाबुद्दीन आरजेडी के पिलर रहे हैं। कहा जाता है कि लालू यादव ने आरजेडी के लिए जो मुस्लिम-यादव (एम-वाई) समीकरण बनाया, उसमें शहाबुद्दीन की भी बड़ी भूमिका थी। शहाबुद्दीन की बेवा हैं हिना शहाब। तीन बार आरजेडी के टिकट पर वे भी सिवान से किस्मत आजमा चुकी हैं। चौथी बार वे सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने भी आरजेडी से औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया है। आरजेडी ने सिवान से अवध बिहारी चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। हिना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार बन कर आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। आरजेडी ने उन्हें टिकट तो नहीं दिया, लेकिन बागी होने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करना संदेह पैदा करता है।

heena

महाराजगंज में रणधीर सिंह की बगावत

सिवान जिले के तहत ही आता है महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र। यहां से प्रभुनाथ सिंह सांसद रह चुके हैं। पिछले कुछ साल से वो हत्या के एक मामले में जेल में हैं। वर्ष 2019 में आरजेडी ने उनके बेटे रणधीर सिंह को महाराजगंज से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिग्रीवाल को कड़ी टक्कर भी दी थी, लेकिन कामयाबी उनके नसीब में नहीं थी। वे दूसरे नंबर पर चले गए। सिग्रीवाल जीत गए। इंडी अलायंस में सीट बंटवारे के बाद इस बार महाराजगंज सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य अखिलेश कुमार सिंह के बेटे आकाश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। टिकट न मिलने से खफा रणधीर सिंह ने आरजेडी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वे निर्दलीय छह मई को नामांकन करने वाले हैं। इसके बावजूद आरजेडी ने उन्हें न कोई चेतावनी दी है और न पार्टी से ही निष्कासित-निलंबित किया है।

randir singh
देवेंद्र प्रसाद यादव आरजेडी के खिलाफ

आरजेडी के पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं। पहले तो उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पत्र लिख कर कई गंभीर आरोप लगाए। बाद में वे आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के खिलाफ पूर्णिया में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का समर्थन किया। इसके बावजूद आरजेडी ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। यह अलग बात है कि पार्टी की गतिविधियों से नाराज देवेंद्र ने अभी तक चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया है। देवेंद्र यादव आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिख कर आगाह किया था कि पार्टी को कारोबारीकरण और व्यापारीकरण से बचाने की जरूरत है। उनका आरोप है कि सलाह के बाद भी पार्टी व्यवसायीकरण से नहीं बची। आरजेडी ने सांप्रदायिक शक्तियों के पोषक दलों से उम्मीदवार आयात किया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि आरजेडी चुनाव लड़ने की महज औपचारिकता निभा रहा है। तल्ख तेवर दिखाने के बाद उन्होंने पूर्णिया में पप्पू यादव की निर्दलीय उम्मीदवारी का समर्थन कर दिया।

नवादा में विनोद यादव पर भी चुप्पी

नवादा में आरजेडी के नेता विनोद यादव पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में डटे रहे। आरजेडी ने उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की कोई परवाह नहीं की, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई भी पार्टी ने नहीं की है। पूर्व मंत्री और रेप केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भाई हैं विनोद यादव। विनोद यादव के समर्थन में उनकी भाभी विभा देवी और विधायक प्रकाश वीर भी थे। दोनों ने पार्टी लाइन के खिलाफ विनोद यादव के चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पर, आरजेडी ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
राष्ट्रपति की अयोध्या यात्रा पर विपक्ष चुप क्यों है….

राष्ट्रपति की अयोध्या यात्रा पर विपक्ष चुप क्यों है....

भोजपुर एक्टर पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पवन सिंह को अल्टीमेटम या गेम ओवर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend