ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे कौन? ईमेल ट्रेस करने में ऐसे उलझी दिल्ली पुलिस

UB India News by UB India News
May 3, 2024
in अपराध, खास खबर, शिक्षा
0
दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे कौन? ईमेल ट्रेस करने में ऐसे उलझी दिल्ली पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 250 से अधिक स्कूलों को फर्जी धमकियां आईं. इस मामले में एक नया खुसासा हुआ है. फर्जी धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी के कंट्री डोमेन (.ru) का इस्तेमाल पिछले साल शहर के एक निजी स्कूल को भेजे गए इसी तरह के ईमेल के लिए भी किया गया था.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने संभवतः अपनी पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों पर नज़र रखना मुश्किल हो सकता है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्हें “गहरी साजिश” का संदेह है और उन्होंने भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश, गुमनाम संचार और अन्य आरोपों का मामला दर्ज किया है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

अधिकारियों ने क्या खुलासा किया?
अधिकारियों ने कहा कि निश्चित रूप से, ऐसे ईमेल आईडी पते कोई भी, किसी भी स्थान से बना सकता है. जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि धमकी रूस स्थित डोमेन वाली आईडी ‘savariim@mail.ru’ से भेजी गई थी, लेकिन हो सकता है कि यूजर ने अपना IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस छिपा दिया. अधिकारी ने आगे कहा कि ‘संभावना है कि IP ए़़ड्रेस VPN से जुड़े हो सकते हैं और व्यक्ति की कनेक्टिविटी स्थापित करना एक चुनौती होगी. हम इंटरपोल को डेमी आधिकारिक (DO) पत्र भेजकर मदद मांगेंगे, जिसमें ईमेल एड्रेस के लिए साइन अप करने वाले व्यक्ति का विवरण मांगा जाएगा.’

मालूम हो कि Mail.ru रूसी कंपनी VK द्वारा प्रदान की जाने वाली ईमेल सेवा है, ठीक उसी तरह जैसे Gmail या Outlook क्रमशः Google और Microsoft द्वारा प्रदान की जाने वाली ईमेल सेवाएं हैं. इस मामले में, .ru रूसी वेबसाइटों के लिए देश कोड शीर्ष-स्तरीय डोमेन है, जैसे .in भारत के लिए है. पिछले साल 12 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली के सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को फर्जी धमकी भेजने के लिए भी .ru कंट्री कोड का इस्तेमाल किया गया था.

आगे क्या हो सकता है?
यह जानने के लिए कि फर्जी ईमेल कहां से आई, भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रेषक के खाते के बारे में विवरण के लिए रूसी कंपनी से संपर्क करना होगा. कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले सहयोग का स्तर अपराध को सुलझाने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान के बारे में रूस के साथ भारत की द्विपक्षीय संधियों और कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं और उनके ईमेल खातों के बारे में कितनी जानकारी संग्रहीत करती है, इस पर निर्भर करेगी. VPN यूजर को अपने IP एड्रेस को ऑनलाइन छिपाने की अनुमति देते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
अमित शाह फेक वीडियो मामला : दिल्ली पुलिस पहुंची तेलंगाना, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया

अमित शाह फेक वीडियो मामला : दिल्ली पुलिस पहुंची तेलंगाना, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया

भारत ने इजरायल को UN में द‍िया झटका, फिलिस्तीन का खुलकर किया समर्थन

भारत ने इजरायल को UN में द‍िया झटका, फिलिस्तीन का खुलकर किया समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend