ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम काम करते हैं, ये लोग गिनवाते हैं………..

UB India News by UB India News
May 2, 2024
in खास खबर, मुख्यमंत्री, सुपौल
0
हम काम करते हैं, ये लोग गिनवाते हैं………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुपौल में सीएम नीतीश ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लड़कियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 2005 से पहले कितनी बुरी स्थिति थी। याद कर के ही आदमी डर जाता है। इन लोगों ने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते हैं। हम लोगों ने आपके मदरसों को मान्यता दी। आपके शिक्षकों को सरकारी वेतन दिया। ये लोग हिंदू-मुस्लिम में झगड़े करवाते थे।

सीएम ने कहा कि हमने हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए काम किया।
सीएम ने कहा कि हमने हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए काम किया।

हम काम करते हैं, ये लोग गिनवाते हैं

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सीएम ने आगे कहा कि हमें भूलिएगा मत। इधर-उधर वोट मत दीजिएगा। बोलते हैं इन्होंने नौकरी दी है। इन लोगों ने कोई नौकरी दी है। हम लोगों ने सब काम किया। ये लोग उसका गुणगान गाते हैं।

इससे पहले सीएम ने झंझारपुर के लोकही में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में 40 और देश में 400 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं था। हम सरकार में आए तो काम करवाया। इन लोगों को कुछ नहीं पता है। उन्होंने बिहार के लिए कुच नहीं किया है। सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना जानते हैं। सीएम ने एनडीए के उम्मीदवार रामप्रीत मंडल को जीताने की अपील की। 3 बजे के बाद सीएम रोड शो करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है, वहीं एक बार फिर सीएम ने बुधवार (1 मई) को धनिकलाल मंडल हाई स्कूल, पिपरॉन, मधुबनी में चुनावी सभा को संबोधित किया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, ”आज के इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी है. इसके तुरंत बाद ही ऐसा लगा जैसे सीएम पर गर्मी का असर ज्यादा हो गया है. हमेशा की तरह एक बार फिर सीएम ने कुछ का कुछ बोल दिया. यानी उनकी जुबान फिर फिलस गई. बीजेपी के चार सौ पार के नारे को उन्होंने 4000 पार कह दिया. ये सुनकर सभी लोग एक दूसरे को देखने लगे.”

वहीं आगे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, ”आज के इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी के इस दौर में हम तो आए हैं. झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए. इसी दौरान उन्होंने 400 पार के बदले 4000 पार की बात कह दी.” साथ ही आगे सीएम ने कहा कि, ”मुसलमान के लिए हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू करवाया, मदरसों को भी सरकारी मान्यता दी. हिंदू-मुस्लिम में काफी झगड़ा होता था और स्वास्थ्य की व्यवस्था बहुत खराब थी. हमने सभी क्षेत्र में काम किया अब हिंदू- मुस्लिम झगड़ा भी नहीं होता है.”

2005 से अब तक किए गए काम गिनाए

इसके अलावा आपको बता दें कि सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, ”ये लोग तो कुछ काम किया नहीं और भाषण देते रहते हैं. बीच में हमलोग कुछ दिन के लिए इनको ले लिए थे. वही सब भाषण में बोलता रहता है कि हम किए, हम किए.” वहीं किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने आगे कहा कि, ”ये लोग सिर्फ पत्नी, बेटे, बेटियों और परिवार के लिए ही कर रहे हैं. हमलोगों का न कोइ बेटा न कोइ बेटी है, हमलोगों के लिए पूरा बिहार है.”

आपको बता दें कि आगे सीएम नीतीश ने कहा कि, ”जब हम लोग 2005 के नवंबर से काम करना शुरू किया और तब से ही पूरे राज्य में सब तरह का काम हुआ है. उसके पहले यह लोग जो काम करते थे कांग्रेस के थे या और भी दूसरे थे तब सोच लीजिए कि शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. कहीं सड़क नहीं थी बुरा हाल था. बहुत कम बिजली उपलब्ध थी. जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो हमने एक-एक चीज पर काम किया.”

‘लड़कियां पढ़ने लगी तो प्रजनन दर में कमी आई’ – CM

इसके साथ ही आपको बता दें कि सीएम ने मधुबनी में अपने काम गिनाते हुए कहा कि, ”पहले लड़कियां पढ़ती नहीं थी. फिर हमने साइकिल और पोशाक योजना चलाई, इंटर पास करने पर 25 हजार, स्नातक पास करने पर 50 हजार की राशि को लागू की. 2005 में प्रजनन दर क्या था 4.3 था, जब से लड़कियां पढ़ने लगी तब से प्रजनन दर में भी कमी आई, अब घटकर 2.9 है. हमने सभी क्षेत्र में काम किया.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बिहार में आसमान से बरस रही ‘आग’, 20 शहरों में लू का अलर्ट

बिहार-झारखंड में 2 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट,केरल में हीटस्ट्रोक से 4 मौतें, प.बंगाल में तापमान 47.2º

सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल आरोपी ने किया सुसाइड की कोशिश !

सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल आरोपी ने किया सुसाइड की कोशिश !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend