ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एलन मस्क का भारत दौरा टला , कल आने वाले थे भारत

UB India News by UB India News
April 21, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
एलन मस्क का भारत दौरा टला , कल आने वाले थे भारत

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के दिग्गज कारोबारी और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क का भारत दौरा टल गया है. उन्हें 21 और 22 अप्रैल को इंडिया आना था. इस दौरान एलन मस्क की मुलाकात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होना थी. बताया जा रहा है कि फिलहाल इस दौरे को टाल दिया गया है. माना जा रहा है था कि अपने दौरे पर एलन मस्क भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर भी बड़ा ऐलान करने वाले थे. इसके साथ ही वह भारत में टेस्ला के प्लांट लागने को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा करने वाले थे.

दौरा टलने की स्पष्ट जानकारी नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क के दौरे के टलने की खबरें तो मिल रही हैं, लेकिन किस वजह से ये दौरा टाला गया है इसको लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. दरअसल एलन मस्क के दौरे का वक्त यानी 21 और 22 अप्रैल के तुरंत बाद यानी 23 अप्रैल को अमेरिका में टेस्ला की पहली तिमाही में प्रदर्शन को लेकर मस्क को जवाब देना है. ऐसे में माना जा रहा है कि एलन मस्क के पास अपने जवाब देने के लिए भारत से लौटने पर पर्याप्त समय नहीं रहता लिहाजा इस दौरे को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है.

क्या होगी एलन मस्क के दौरे की अगली तारीख
एलन मस्क के भारत दौरे के टलने के लिए हर किसी के जहन में उनके दौरे की अगली तारीखों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगर ये दौरा टलता है तो एलन मस्क फिर किन तारीखों में भारत आएंगे.

क्या था एलन मस्क का इंडिया विजिट प्लान  
एलन मस्क के भारत दौरे के प्लान की बात करें तो दो दिन के दौरे पर वह भारत में 25 हजार करोड़ रुपए तक के निवेश का ऐलान करने वाले थे. इसके तहत भारत में ही एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जो टेस्ला से जुड़ी थी उसे लगाने की घोषणा भी शामिल थी. इसके अलावा सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भी मस्क की ओर से बड़ा ऐलान संभव था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
आज किसी की भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है………..

आज किसी की भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है...........

बिहार में आसमान से बरस रही ‘आग’, 20 शहरों में लू का अलर्ट

बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में चलेगी हीटवेव (लू)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend