ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, धमाकों से थर्राया इस्फहान एयरपोर्ट के आसपास का इलाका

UB India News by UB India News
April 20, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, धमाकों से थर्राया इस्फहान एयरपोर्ट के आसपास का इलाका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल ने ईरान पर पलटवार करते हुए बड़ा हमला किया है। अमेरिकी मीडिया की तरफ से यह दावा किया गया है। ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में सहयोगी देशों की ओर से संयम बरतने की अपील को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका देश यह तय करेगा कि ईरान की ओर से किए गए हमलों का जवाब कैसे दिया जाए। अब इजराइल ने ईरान पर हमला कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो चुप नहीं बैठेगा। नेतन्याहू ने कहा था, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे। इजराइल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।’’

परमाणु संयंत्रों को बनाया निशाना

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इजराइल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया है। इजराइल की तरफ से हमले की रिपोर्ट सामने आने के बाद ईरान ने पश्चिमी हिस्‍से में अपने एयरस्‍पेस को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। धमाकों के बाद कई फ्लाइट्स को डाइवर्ट भी किया गया है। ईरान ने तेहरान, इस्फहान और शिराज जा रही सभी फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया गया है। कम से कम आठ फ्लाइट्स को डाइवर्ट किए जाने की सूचना है। ईरानी मीडिया की तरफ से धमाकों की आवाज सुने जाने की बात कही गई है। ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ के अनुसार, इस्‍फहान एयरपोर्ट पास धमाकों की आवाज सुनई गई है।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

ईरान देगा जवाब 

ईरान का नतांज परमाणु संयंत्र इस्‍फहान में ही स्थित है। इजराइल के इस संभावित हमले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) पहले से ही अलर्ट पर थी। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने कहा था कि वह ईरान के परमाणु ठिकानों पर संभावित हमले को लेकर चिंतित हैं। इजराइल के इस संभावित हमले से पहले ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इजराइल काउंटर अटैक करता है तो ईरान उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। अब इजराइल ने हमला कर दिया है।

मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम एक्टिव

इजराइल हमले की मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद तेहरान ने मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को एक्टिव कर दिया है। इजराइल ने ईरान पर पलटवार 14 अप्रैल के हमले के बाद किया है। दोनों देशों में तनाव की शुरुआत एक अप्रैल को हुई थी। इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के दूतावास पर हमला किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को ईरान ने इजराइल पर पलटवार किया था।

#BREAKING Iran's semi-official Mehr News Agency says this video shows the Iranian air defense system which has been activated in Isfahan. pic.twitter.com/MdG1cH1lth

— Iran International English (@IranIntl_En) April 19, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है……

अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है......

‘वोट का मरहम लगाकर…’, नेताओ ने लोगों से की मतदान की अपील

‘वोट का मरहम लगाकर...', नेताओ ने लोगों से की मतदान की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend