ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकता’……

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in पटना, बिहार
0
‘सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकता’……

RELATED POSTS

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले दो दिनों में अशफाक करीम और वृषण पटेल के दिए झटके यानी इस्तीफा से राष्ट्रीय जनता दल अभी उबरी भी नहीं थी कि पार्टी के एक और बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं. रविवार (14 अप्रैल) को राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम पार्टी को मजबूत कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं, लेकिन अफसोस है कि हमारा जो सामाजिक न्याय का कुनबा था और धर्मनिरपेक्षता का जो कुनबा है, इससे उनका कुछ लेना-देना नहीं है. पूर्णिया में मैंने सपोर्ट किया मैंने जाकर वहां काम किया.

पार्टी के सांसद अशफाक करीम के इस्तीफा देने से जुड़े सवाल पर देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अभी तो विकेट गिरना शुरू हुआ है. कितना विकेट गिरेगा, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं अपनी आगे की रणनीति अपने साथियों से बात करने के बाद तय करूंगा।. मैं डेमोक्रेटिक इंसान हूं. मेरा अगला कदम हमारे साथियों की राय पर निर्भर करेगा.

उन्होंने पुरानी बातों को याद दिलाते हुए कहा कि “जब मैंने प्रधानमंत्री बनने के लिए मुलायम सिंह यादव का सपोर्ट किया तो केवल मुझे मिनिस्ट्री से हटाया गया था. उसके बाद भी मैंने दो-दो बार समझौता किया. 2004 में डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ने की जब बात आई तो उस वक्त भी मैं सामने आया और जीत हासिल किया. इसके बाद भी एक मौका आया जब लालू प्रसाद ने जेल से टेलीफोन किया और तेजस्वी को मजबूत करने की बात कही. उसके बाद भी मैं तेजस्वी जी को आशीर्वाद मैंने दिया. मैंने हमेशा समझौता किया है, लेकिन सिद्धांत से समर्पण मैं नहीं कर सकता.”

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल में पार्टी में बना हुआ हूं. आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है. पार्टी में धोखा खा लेना मैं बेहतर समझता हूं लेकिन किसी को धोखा नहीं दे सकता. इसलिए जो चीज अभी चल रही है, वह बहुत ही दुखद है और विचारणीय है. उन्होंने इस मौके पर एक शेर, जिंदगी में तुमसे समझौता हर मोड़ पर करूंगा लेकिन इतना तो नहीं, को भी पढ़ा और कहा कि इसका भावार्थ आप लोग समझे.

देवेंद्र यादव ने कहा कि एक परिवार ऐसा है जो यदुवंशियों को धान और चावल समझता है. जिस कोठी में रख देंगे वहां चले जाएंगे. हम लोग समाजवादी विचारधारा से लगातार जुड़े हुए लोग हैं. उसूल पर जब आंच आए तो बोलना जरूरी है. देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि क्या लोकतंत्र में सच बोलना अपराध है. मैं विचारधारा पर बोल रहा हूं. चालाकी से या धोखा से समाज का, राष्ट्र का, देश का लाभ नहीं हो सकता है. जब भी होगा वह चरित्र और विश्वास नहीं होगा. अभी मैं पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं.

बिना नाम लिए देवेंद्र यादव ने कहा कि बाहर के प्रत्याशी को आयात करके एक ही दिन में सिंबल मिलता है. केवल यही नहीं जो बीजेपी में हैं, उनको भी आरजेडी में जगह मिल जाती है. बाल्मीकि नगर से लेकर औरंगाबाद तक यह दिख रहा है. आरजेडी में आरएसएस और बीजेपी के लोगों को जगह मिल रही है. यह पार्टी कहां जा रही है ? किस दिशा में जा रही है? यह विचारणीय विषय है. क्योंकि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की चादर पहने हुए हैं और काम तो दूसरा हो रहा है. हमारे जैसे लोगों को तकलीफ हो रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

Next Post
जो खुद तो चुनाव लड़ नहीं सकते वे …………..

जो खुद तो चुनाव लड़ नहीं सकते वे ..............

स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 507 अंक टूटकर 73 हजार के नीचे फिसला

स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 507 अंक टूटकर 73 हजार के नीचे फिसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend