ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ किया जारी

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ किया जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन पार्टी को दिए।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” पर फोकस होगा। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।

Live Updates

गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं

पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने कितनी बड़ी कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार गरीब, मध्यमवर्ग का हक छीनता है। हजारों करोड़ के घोटाले बंद हुए हैं और गरीब को हक मिल रहा है। गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। लाल किले से कहा था कि यही समय है-सही समय है। आने वाले एक हजार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला ये उत्तम से उत्तम अवसर है, उत्तम से उत्तम समय है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन पर काम कर रही है। 140 करोड़ लोगों की अपनी एम्बिशन मोदी का मिशन है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम और CAA लाए, 370 को हटाया

आज आपने देखा कि भाजपा का ये संकल्प पत्र ऐसी ही एक सरकार की गारंटी देता है। विश्व बंधु के तौर पर मानवता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। भाजपा देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। 370 को हटाया और CAA लेकर आए। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर और तेजी से आगे बढ़ेंगे। गुड गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। वन नेशन और वन इलेक्शन को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी हम देश हित के लिए जरूरी समझते हैं।

स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे

स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। रोडमैप से आगे बढ़ेंगे। ये भारत के यूथ के लिए इतनी सारी ऑपर्च्यूनिटीज लेकर आएगा, जिसकी कल्पना भी नहीं होगी। विश्व में अनिश्चितता है, युद्ध के हालात हैं, तनाव है। संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जब दुनिया में इतने तनाव और तूफान हो, तब भारत में एक मजबूत पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसी सरकार जो देश को आर्थिक समृद्धि दे, विकसित भारत की ओर ले जाए और भाजपा संकल्पबद्ध है।

भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प

भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमर्शियल हब होगा। दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमी सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब बनेगा।

पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ रहा है। 10 साल पहले एक साल में 2000 गाड़ियां बिकी थीं। पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर से जोड़कर चार्जिंग स्टेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी देश में रोजगार की संभावनाएं बनने जा रही हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे

भाजपा का संकल्प पत्र देश को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। डिफेंस, एडिबल ऑयल, एनर्जी इम्पोर्ट… भारत कब तक दूसरे देशों पर निर्भर रहेगा। आज एनर्जी को इम्पोर्ट करने के लिए लाखों करोड़ का फॉरेन एक्सचेंज खर्च करते हैं। भारत का फोकस ग्रीन एनर्जी और एनर्जी प्रोडक्शन पर है। रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे। इससे देश में ग्रीन जॉब्स पैदा होंगे।

वंदे भारत का विस्तार करेंगे, देश के चारों कोने में बुलेट ट्रेन चलाए जाएंगे

वंदे भारत का विस्तार करेंगे। वंदे भारत के 3 मॉडल चलेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम पूर्ण हो रहा है। उसी तरह से आने वाले समय में उत्तर भारत में एक बुलेट ट्रेन, दक्षिण में एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट चलाएंगे।

एविएशन सेक्टर पर जोर

एविएशन सेक्टर पर भी जोर है। एक हजार से ज्यादा नए विमान का ऑर्डर दिया है। अपने साथ रोजगार की संभावनाएं लाएंगे। ये सेक्टर छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के लिए ड्रीम सेक्टर बनेंगे।

सैटेलाइट टाउन बनाएंगे

इनका मजबूती से विस्तार पुरानी सोच से अलग है। स्केल और स्पीड इतनी बढ़ेगी कि स्कोप भी बढ़ जाएगी। ये प्राथमिकता है।

अर्बनाइजेशन शहरीकरण को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा उसमें अवसर देखती है। सैटेलाइट टाउन बनाएंगे, जो रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे

21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। सोशल- नए इंस्टिट्यूट, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कॉलेज, ट्रक ड्राइवर्स के लिए हाईवे के पास रेस्ट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स डेवलप करने जा रहे हैं। फिजिकल- हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल- 5 जी विस्तार, 6 जी पर काम, इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे हैं, सर्विसेस को ऑनलाइन कर रहे हैं। ONDC और टेली मेडिसिन का विस्तार कर रहे हैं।

टूरिज्म काे बढ़ाने पर काम किया जाएगा

देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा ने विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा। इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। अभी एक ऑनलाइन कंपटीशन चल रहा है। लोग टूरिज्म टूरिज्म डेस्टिनेशन की रैंकिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन को सिलेक्ट कर सर्वांगीण विकास के लिए हम आगे काम करेंगे। टूरिज्म वो सेक्टर है, जो सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है। टूरिज्म बढ़ता है तो होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो रिक्शा वाले सभी को फायदा होता है। इको टूरिज्म के नए सेंटर्स बनाएंगे। होम स्टे के जो अवसर बनेंगे, उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। होम स्टे के लिए महिलाओं को विशेष रूप से आर्थिक मदद देने की योजना बनाकर आएगी।

10:19 AM14 अप्रैल 2024

पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर का निर्माण होगा

विकास और विरासत में हमारा विश्वास है। पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल देश का गौरव है। हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैष्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा नए कदम उठाएगी।

10:18 AM14 अप्रैल 2024

जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा

जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया है। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी, वन उपज स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

10:17 AM14 अप्रैल 2024

प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा

धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। भारत रिवोल्यूशनी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। संकल्प फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। फायदा होगा और रोजगार पैदा होंगे। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेगें।

10:15 AM14 अप्रैल 2024

भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी

भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। ये क्रांतिकारी दिशा में बढ़ने वाले हैें। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर फोकस करने वाले हैं। श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। दलहन-तिलहन में किसानों को मदद करेंगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज के लिए नए प्रोडक्शन और प्रॉसेसिंग क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। सी वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

10:15 AM14 अप्रैल 2024

किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रहेगा

भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलेगी।

10:14 AM14 अप्रैल 2024

महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम

महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। बहनों-बेटियों के स्वास्थ्य के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सर्वाइकल कैंसर के लिए अभियान चलाए जाएंगे।

10:14 AM14 अप्रैल 2024

नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा

नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। इनसे मिला तो कह रही थीं कि साइकिल भी चलाना नहीं जानते थे, आज पहचान पायलट की बन गई है। पूरे गांव में प्रतिष्ठा मिली है। सरकार जो ड्रोन दे रही है, उसकी कीमत लाखों रुपए में है। मुझे अनुभव है कि माताएं-बहनें बहुत अच्छी तरह से इसे संभालती हैं। एग्रीकल्चर में रिवोल्यूशन में भी ड्रोन दीदी स्थापित होंगी।

10:13 AM14 अप्रैल 2024

दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी

जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है। यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 10 साल में हमने दिव्यांग जनों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। इन्हें पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष जरूरतों के अनुसार आवास मिले, उसका आर्किटेक्टर बदलना पड़ेगा, इस पर फोकस करके काम किया जाएगा। ट्रांस जेंडर्स को भी किसी ने नहीं पूछा। ऐसे साथियों को पहचान और प्रतिष्ठा देने की शुरुआत की है। इन्हें भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। भारत आज विमेन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की भागीदारी के होंगे। 10 करोड़ महिलाएं सहायता समूहों से जुड़ीं। 10 करोड़ सहायता समूहों को आईटी, टूरिज्म, आदि सेक्टर्स के लिए ट्रेनिंग देंगे। 1 करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।

10:06 AM14 अप्रैल 2024

 

स्व निधि योजना का विस्तार किया जाएगा

शहर हो या गांव युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए और अधिक पैसे मिलेंगे। आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी और ठेले वाले भाई-बहनों को डिग्निटी मिले, ब्याज से मुक्ति मिले, इसमें स्व निधि योजना ने भूमिका निभाई है। रिवोल्यूशन आया है। आज बैंकों ने इन्हें बिना गारंटी मदद दी है। मोदी उनकी गारंटी देता है। भाजपा इस योजना का विस्तार करेगी। एक तो 50 हजार रुपए के कर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा, इसी योजना को देश के छोटे कस्बों और गांव-देहात के लिए खोल दिया जाएगा।

10:04 AM14 अप्रैल 2024

मुद्रा योजना का दायरा 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए किया जाएगा

मुद्रा योजना से करोड़ों आंत्रप्रिन्योर बने, जॉब क्रिएट हुए और जॉब क्रिएटर बने। भाजपा ने संकल्प लिया है कि अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपए थी, अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है।

10:02 AM14 अप्रैल 2024

पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे

अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। एक करोड़ लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर और तेजी से काम किया जाएगा।

10:02 AM14 अप्रैल 2024

हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे

बुजुर्ग चाहे गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, उच्च-मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा, जिन्हें 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की योजना मिलेगी। गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। परिवारों के विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर हो जाते हैं। नए घर की संभावना होती है। उन परिवारों की चिंता करते हुए हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।

10:01 AM14 अप्रैल 2024

70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा

मोदी की गारंटी है कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इनका विस्तार भी करेंगे। गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मु्फ्त इलाज मिलता रहेगा। भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है, 70 वर्ष की आय़ु के ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। जो बुजुर्ग हैं, उनकी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज कैसे होगा। मध्यम वर्ग को चिंता ज्यादा होगी। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए।

09:59 AM14 अप्रैल 2024

भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर सिद्ध किया कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। काम रुकता नहीं है। जो लोग गरीबी से बाहर आए, इन्हें भी लंबे अरसे तक संबल की जरूरत है। कभी-कभी छोटी सी कठिनाई भी फिर से उसे गरीबी में धकेल देती है। अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन बढ़िया हो गया होगा, फिर भी डॉक्टर कहते हैं कि महीना दो महीना ये चीजें संभालना। वैसे ही गरीबी से जो बाहर निकलकर आया है, उसे भी कुछ समय के लिए बहुत संबल की आवश्यकता होती है। ताकि वो दोबारा गरीबी में जाने के लिए मजबूर ना हो जाए। इसी सोच के साथ भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो। उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो। पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे।

09:55 AM14 अप्रैल 2024

हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ

हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ ऑपर्चुनिटीज और क्वालिटी ऑफ ऑपर्च्यूनिटीज पर फोकस है। स्टार्टअप को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेस पर ध्यान देने जा रहे हैं।युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

09:54 AM14 अप्रैल 2024

संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है

भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर से स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है।

09:53 AM14 अप्रैल 2024

10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा

आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं सभी को बधाई देता हूं। राजनाथजी और उनकी टीम, लाखों सुझाव भेजने वालों का भी अभिनंदन करता हूं। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। बड़ा कारण है कि 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।

09:19 AM (IST)  •  14 Apr 2024

हमने आर्टिकल 370 हटाया- जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया. मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दी गई. राम मंदिर को लेकर जो संकल्प लिया गया था, वो पूरा किया गया. उन्होंने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’. उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है.

09:16 AM (IST)  •  14 Apr 2024

पीएम ने किया सबका साथ, सबका विकास- जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि एक समय में हमने एकात्म मानववाद की बात कही, फिर जब हम सरकार में आए, तो उसी को हमने अंत्योदय के रूप में स्थापित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसको ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से जोड़ते हुए नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया.

आपने क्लियर मेंडेट दिया और उसका क्लियर नतीजा निकला। 1951 में हमने कहा कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेंगे। 5 अगस्त को 370 को धराशायी कर दिया गया, पीएम मोदी की इच्छाशक्ति से ऐसा हुआ। पालमपुर में प्रस्ताव पारित हुआ था कि राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेंगे। वो वक्त देखा, जब कांग्रेस के वकील न्यायिक प्रक्रिया को रोकते थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चिंता नहीं थी, कहते थे कि भाजपा को फायदा होगा। मोदीजी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बना।

09:13 AM (IST)  •  14 Apr 2024

जनसंघ काल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का करना होगा काम- जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का लोकार्पण होगा, लेकिन हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि बीजेपी और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं. हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है.

हम सब जानते हैं कि एक समय में हमने एकात्म मानववाद की बात कही, फिर जब हम सरकार में आए, तो उसी को हमने अंत्योदय के रूप में स्थापित किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने उसको 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' से जोड़ते हुए नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया।

– श्री… pic.twitter.com/QDpZOg7ukL

— BJP (@BJP4India) April 14, 2024

2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है'।

उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे… pic.twitter.com/7yIWgwiciu

— BJP (@BJP4India) April 14, 2024

09:10 AM (IST)  •  14 Apr 2024

बीजेपी ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी- जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जन्मजयंती है. हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हैं. हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. उनके बताए रास्ते पर चलकर बीजेपी ने भी हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी.

#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, "आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंति है।
डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया… डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता… pic.twitter.com/EDvPAt33fT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

09:06 AM (IST)  •  14 Apr 2024

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. थोड़ी देर में पार्टी का संकल्प पत्र जारी होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

ईरान-इजराइल जंग का असर शेयर बाजार पर दिखेगा ! , संघर्ष से भारत अत्यंत चिंतित

ईरान-इजराइल जंग का असर शेयर बाजार पर दिखेगा ! , संघर्ष से भारत अत्यंत चिंतित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend