लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 2 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश से कुल 9 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कोशांबी से विनोद सोनकर और मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एमएस अहलुवालिया को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अब तक कुल 414 उम्मीदवार तय कर दिए हैं।
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
चंडीगढ़ से संजय टंडन उम्मीदवार
मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर उम्मीदवार
कौशाम्बी से विनोद सोनकर उम्मीदवार
फूलपुर से प्रवीण पटेल उम्मीदवार
इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी उम्मीदवार
बलिया से नीरज शेखर उम्मीदवार
मछलीशहर से बी.पी सरोज उम्मीदवार
गाजीपुर से पारस नाथ राय उम्मीदवार
आसनसोल से एस.एस अहलुवालिया उम्मीदवार







