ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिकॉर्ड बनेगा या रिवाज कायम रहेगा?

UB India News by UB India News
April 10, 2024
in LOKSHBHA
0
रिकॉर्ड बनेगा या रिवाज कायम रहेगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में हर बार कुछ रिकॉर्ड बनते हैं तो कुछ टूटते हैं। ऐसा ही एक रिवाज लोकसभा अध्यक्ष को लेकर भी चला आ रहा है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव के बाद बने लोकसभा अध्यक्षों में से कोई भी अगले टर्म में लोकसभा नहीं पहुंच पाया।

इस बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान से हैं। बिरला कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से सांसद हैं। एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में बिरला उतरे हैं। बिरला को कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल चुनौती दे रहे हैं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

गुंजल उनके पुराने साथी रहे हैं। हाल ही में दल बदलकर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब यह तो 4 जून को ही पता चल पाएगा कि रिकॉर्ड बनेगा या रिवाज कायम रहेगा।

जीएमसी बालयोगी : हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत

जीएमसी बालयोगी बलराम जाखड़ के बाद दो बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले आखिरी सांसद थे। उनके बाद कोई सांसद दो बार लोकसभा अध्यक्ष नहीं बन पाया।

1998 में हुए 12वीं लोकसभा के चुनावों के बाद केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनी। इस सरकार को तेलगुदेशम पार्टी का भी समर्थन प्राप्त था।

अमलापुरम से सांसद चुनकर आए तेलगुदेशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 13वीं लोकसभा में वे 22 अक्टूबर 1999 को लोकसभा अध्यक्ष बने। बालयोगी अपना कार्यकाल पूरा कर पाते इससे पहले ही 2 मार्च 2002 में आन्ध्र प्रदेश में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

जीएमसी बालयोगी के निधन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें श्रद्धांजलि व परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।
जीएमसी बालयोगी के निधन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें श्रद्धांजलि व परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।

मनोहर जोशी : 2004 में हार गए

जीएमसी बालयोगी की मौत के बाद शिनसेना नेता और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से सांसद मनोहर जोशी को लोकसभा स्पीकर बनाया गया। वे 2004 तक इस पद पर रहे।

2004 में हुए लोकसभा चुनाव में जोशी कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड़ से हार गए। इसके बाद वे 2006 में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

सोमनाथ चटर्जी : चुनाव ही नहीं लड़ा

2004 में 14वीं लोकसभा के चुनाव के बाद केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनी। यूपीए सरकार को वामपंथी दल सरकार में शामिल नहीं होकर बाहर से समर्थन कर रहे थे।

ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और बोलपुर से सांसद सोमनाथ चटर्जी 4 अगस्त 2004 को लोकसभा अध्यक्ष बने और 16 मई 2009 तक इस पद पर रहे।

2008 में वामपंथी दलों ने यूपीए से समर्थन वापस ले लिया लेकिन चटर्जी अपने पद पर बने रहे। ऐसे में उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।

चटर्जी 2009 के लोकसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरे और सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

सोमनाथ चटर्जी 4 अगस्त 2004 से 16 मई 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।
सोमनाथ चटर्जी 4 अगस्त 2004 से 16 मई 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।

मीरा कुमार : हार का सामना करना पड़ा

2009 में 15वीं लोकसभा के चुनाव के बाद यूपीए की दोबारा सरकार बनी। इसमें कांग्रेस नेता और सासाराम से सांसद मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया।

वे इस पद पर 18 मई 2014 तक रहीं। 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनाव में वे सासाराम से ही फिर मैदान में उतरीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे लोकसभा नहीं पहुंच पाईं।

सुमित्रा महाजन : राजनीति से संन्यास

2014 में 16वीं लोकसभा के चुनाव के भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो बीजेपी नेता और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया। सुमित्रा महाजन 6 जून 2014 से 17 जून 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष रहीं।

2019 में 17वीं लोकसभा के चुनाव हुए तो सुमित्रा महाजन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

2019 में सुमित्रा महाजन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था।
2019 में सुमित्रा महाजन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

बलराम जाखड़ सबसे ज्यादा और बलिराम भगत सबसे कम समय लोकसभा अध्यक्ष रहे

सबसे ज्यादा समय लोकसभा अध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड बलराम जाखड़ के नाम है। बलराम जाखड़ 9 साल 329 दिन इस पद पर रहे। वे 22 जनवरी 1980 से 18 दिसंबर 1989 तक इस पद पर रहे। वहीं बलिराम भगत सबसे कम समय तक इस पद पर रहे। वे 15 जनवरी 1976 से 25 मार्च 1977 तक 1 साल 69 दिन लोकसभा अध्यक्ष रहे।

पहले अध्यक्ष मावलंकर 1 बार, अयंगर, ढिल्लो और रेड्डी दो-दो बार अध्यक्ष बने

जीवी मावलंकर लोकसभा के पहले अध्यक्ष बने। वे इस पद पर 15 मई 1952 से 27 फरवरी 1956 तक रहे। वहीं जीएमसी बालयोगी, एमए अयंगर, गुरुदयाल सिंह ढिल्लो,नीलम संजीव रेड्डी, बलराम जाखड़ दो -दो बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए।

कोटा सीट का चुनावी समीकरण

आजादी के बाद इस सीट पर हुए कुल 17 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 4 बार जीती। 7 बार बीजेपी और 3 बार भारतीय जनसंघ का कब्जा रहा।

एक-एक बार जनता पार्टी, भारतीय लोकदल और एक बार निर्दलीय जीते। 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में कोटा-बूंदी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस और बीजेपी ने 4-4 सीटों पर जीत दर्ज की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
वाराणसी से PM मोदी… गांधीनगर से अमित शाह… लखनऊ से राजनाथ सिंह…….

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 10वीं लिस्ट जारी

16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में पीएम मोदी की सभा ,आज औरंगाबाद में सभा करेंगे अमित शाह

16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में पीएम मोदी की सभा ,आज औरंगाबाद में सभा करेंगे अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend