ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारी सेना जानती है वहां क्या करना है’, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को दिया करारा जवाब

UB India News by UB India News
April 2, 2024
in खास खबर, ब्लॉग
0
इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ड्रैगन को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सेना जानती है कि उन्हें वहां क्या करना है. विदेश मंत्री ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता. अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह घर मेरा हो जाएगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को गुजरात के सूरत में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था और भविष्य में भी रहेगा.

‘अगर मैं आपके घर नाम बदल दूं तो..’

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

सूरत में पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा. अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा? उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था, है और रहेगा. नाम बदल देने से कुछ नहीं होता है और न ही इससे कोई प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि, “आप सब जानते हैं कि हमारी सेना वहां (LAC) तैनात है. सेना के लोग जानते हैं कि उन्हें वहां क्या करना है.” बता दें कि इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक और विवादित कदम उठाया. चीन ने राज्य पर अपना दावा पेश करते हुए अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नए नामों की चौथी सूची जारी कर दी.

चीन ने बदले अरुणाचल के 30 स्थानों के नाम

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने जंगनान में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया कि चीन अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है और राज्य पर दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में अपना दावा करता है. वहीं मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के लिए अतिरिक्त नाम दिए गए. रिपोर्ट में कहा गया कि चीन ने नए नाम एक मई से प्रभावी होने की जानकारी दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी भाषाओं में ऐसे नाम जो चीन के क्षेत्रीय दावों और संप्रभुता अधिकारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

चीन ने पहले भी बदले कई स्थानों के नाम

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर इस तरह की गुस्ताखी की हो. इससे पहले भी चीन राज्य के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा कर चुका है. चीन ने सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों के नामों की सूची 2017 में जारी की थी. जबकि 15 स्थानों के नए नामों की दूसरी सूची 2021 में और इसके बाद 11 स्थानों के नाम बदलने की लिस्ट 2023 में जारी की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
MVA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार, उद्धव को मिली 22 सीटें, प्रकाश अंबेडकर को 4 सीटों का प्रस्ताव

MVA में सीट शेयरिंग को लेकर नया ट्विस्ट, कांग्रेस और शरद पवार गुट कर सकते हैं सीटों की अदला-बदली

दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, चुनावी घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

कांग्रेस पर छाया दिवालिया होने का संकट क्या लोकसभा चुनाव तक के लिए टल गया है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend