ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का आजसू के साथ सीटों का बंटवारा, झारखंड में साथ लड़ेंगे चुनाव

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in LOKSHBHA
0
बीजेपी का आजसू के साथ सीटों का बंटवारा, झारखंड में साथ लड़ेंगे चुनाव

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर झारखंड में गठबंधन कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक बीजेपी और आजसू में लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में सीट बंटवारे के फॉर्मूले तय हो गए हैं. आपको बता दें कि इस डील के मुताबिक झारखंड में बीजेपी 13 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी वहीं एक सीट पर आजसू के उम्मीदवार खड़े होंगे. इस बात की सूचना बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह दी है.

आपको बता दें कि बीजेपी और आजसू पुराने साथी रहे हैं. इस स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक लोकसभा सीट यानी गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर क्षेत्रों चुनाव जीतकर क्लीन स्विप करेंगे. गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत के साथ चार जून को 400 सीटें पार करने का लक्ष्य हासिल करेंगे. अरुण सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा यह गठबंधन भारत के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी जी के डेवलप इंडिया, आत्मनिर्भर और सक्षम भारत के संकल्प को मजबूत करेगा.
https://twitter.com/ArunSinghbjp/status/1773313481242284248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1773313481242284248%7Ctwgr%5E8eb5895ac02385c992497f9d80638c14c48da30d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newsnationtv.com%2Fstates%2Fjharkhand%2Fbjps-seat-sharing-with-ajsu-will-contest-elections-together-in-jharkhand-454477.html

2019 में 12 सीटों पर जीत

आपको बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा है. यहां सत्ता पक्ष यूपीए के पास 47 विधायक हैं जिसमें झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं. वहीं भाजपा के पास 26 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं. इसके साथ ही दो निर्दलीय विधायकों के अलावा एनसीपी और सीपीआई (एमएल) के एक-एक एमएलए हैं. आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लोकसभा की 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब बीजेपी यहां क्लीन स्वीप का टारगेट बनाकर चल रही है. लेकिन बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है. जेएमएम के कार्यकारिणी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले के मामले में ईडी की गिरफ्त में हैं.

चार फेज में लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गई है. पार्टी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें टिकट दे दिया गया है. आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए सबसे बड़े दल के रूप में सामने आया था. भाजपा एनडीए ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसमें भाजपा ने 11 सीटें और आजसू ने 1 सीट जीती थी. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड लोकसभा चुनाव 2024 चार फेज में पूरे होंगे. झारखंड में 13, 20, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
चुनावी दौर में अपनी पार्टी से उठा भरोसा तो बीजेपी में शामिल हो गए 80,000 नेता और कार्यकर्ता

चुनावी दौर में अपनी पार्टी से उठा भरोसा तो बीजेपी में शामिल हो गए 80,000 नेता और कार्यकर्ता

अखिलेश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

महीनों की 'तैयारी', फिर भी रोज बदल रही उम्मीदवारी, समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव से पहले हो क्या रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend