ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपने कर्मों की वजह से गिरफ़्तार हुए अरविंद केजरीवाल, अब क़ानून अपना काम करेगा” : अण्णा हजारे

UB India News by UB India News
March 23, 2024
in खास खबर
0
अपने कर्मों की वजह से गिरफ़्तार हुए अरविंद केजरीवाल, अब क़ानून अपना काम करेगा” : अण्णा हजारे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रसिद्ध समाजसेवी अण्णा हजारे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अण्णा हजारे ने कहा, “हम शराब के खिलाफ थे. अरविंद भी उसमें हमारा साथ देते थे. उन्होंने जो शराब नीति बनाई, उससे मुझे बहुत दुःख हुआ. मैंने उसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा था. उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों की वजह से हुई है, अब जो होगा, वह कानून देखेगा”. बता दें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को कथित शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है.

यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है. इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था. मामले में ‘आप’ नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

केजरीवाल को लिखी थी चिट्ठी

अण्णा हजारे (Anna Hazare) ने इससे पहले भी  दिल्ली की शराब नीति को लेकर केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. कुछ साल पहले अण्णा हजारे ने शराब नीति पर खफा होकर दिल्ली सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिख थी. अरविंद केजरीवाल से अण्णा ने चिट्ठी में कहा था कि  “वह दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद कर दें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने स्वराज पुस्तक में बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन उनके आचरण में इसका असर नहीं दिख रहा है. जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है. आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गये हो, ऐसा लग रहा है.”

भ्रष्टाचार की लड़ाई में अरविंद केजरीवाल समाजसेवी अण्णा हजारे के सहयोगी थे. हालांकि बाद में आम आदमी पार्टी बनाकर केजरीवाल ने राजनीति में प्रवेश कर लिया और दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
लालू की मनमानी से महागठबंधन में मुश्किल, लेफ्ट ने कहा- ये गलत, कांग्रेस खामोश, राजद का दावा- फर्स्ट फेज की सारी सीटें हम लड़ रहे

लालू की मनमानी से महागठबंधन में मुश्किल, लेफ्ट ने कहा- ये गलत, कांग्रेस खामोश, राजद का दावा- फर्स्ट फेज की सारी सीटें हम लड़ रहे

लोकसभा चुनावों में BJP को होगी मुश्किल?

लोकसभा चुनावों में BJP को होगी मुश्किल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend