ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में ED – IT की 25 जगहों पर छापेमारी

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in LOKSHBHA
0
लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में ED – IT की 25 जगहों पर छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है. गुरुवार को ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने तमिलनाडु में छापेमारी की. इस दौरान दोनों टीमों ने सुबह-सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और एआईएडीएमके नेता सी. विजयभास्कर के ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग मामलों में टीम ने राज्य में 25 जगहों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि अलग-अलग छापेमारी में ईडी और आईटी की टीमों ने रियल एस्टेट कंपनी जी स्क्वॉयर ग्रुप से संबंधित संपत्तियों की जांच कर रही है. ये संपत्तियां डीएमके के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ी हुई हैं. दरअसल, ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग के शक में छापेमारी कर रही है और एक-एक कागजात को बारीकी से जांच रही है.

रियल एस्टेट ग्रुप पर भी ईडी की कार्रवाई

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एआईएडीएमके नेता सी. विजयभास्कर के अलावा चेन्नई स्थित रियल एस्टेट समूह के यहां भी छापेमारी की. बताया जा रहा कि केंद्रीय एजेंसी दो अलग-अलग मामलों में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पुदुकोट्टई के दिग्गज नेता हैं विजयभास्कर

बता दें कि सी. विजयभास्कर की गिनती तमिलनाडु के पुदुकोट्टई के दिग्जन नेताओं में होती है. वह तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. वह पुदुकोट्टई से अन्नाद्रमुक के सबसे मजबूत नेता माने जाते हैं. इस छापेमारी पर उन्होंने कहा कि उनके ठिकानों पर हो रही छापेमारी आय से अधिक संपत्ति रखने के कथित मामले से जुड़ी 2022 की राज्य सतर्कता (डीवीएसी) जांच के चलते हो रही है.

गुटखा घोटाले में दर्ज हो चुका है मामला

ये कोई पहला मौका नहीं है जब सी विजयभास्कर का नाम सुर्खियों में आया है. इससे पहले भी उनका नाम विवादों में आ चुकी है. विजयभास्कर के खिलाफ सीबीआई ने गुटखा घोटाले में मामला दर्ज किया था. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को हुई ईडी और आईटी की टीमों की छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए SC बनाएगा कमेटी, PM समेत ये होंगे मेंबर

SC में चुनावी फ्रीबीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend