ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

18 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, गुजरात के गृहमंत्री ने दिया सर्टिफिकेट

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
18 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, गुजरात के गृहमंत्री ने दिया सर्टिफिकेट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को अहमदाबाद जिला कलेक्टर के कार्यालय में उन 18 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जो अहमदाबाद में आकर बस गए थे. इसके साथ ही गुजरात में रह रहे 1,167 शरणार्थी हिंदुओं को अब तक अहमदाबाद जिला कलेक्टरेट द्वारा नागरिकता प्रदान की जा चुकी है.

जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कैंप में सांघवी ने शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की और उनसे नए भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘आज का दिन आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है. आज से आप इस महान देश भारत के नागरिक हैं. एक नागरिक के रूप में, आपको सरकारी योजनाओं के सभी अधिकार और लाभ मिलेंगे. उम्मीद है कि आप सभी देश की विकास यात्रा में सहभागी बनने के लिए संकल्पित होंगे.’

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

सांघवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों को आसानी से और जल्दी भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं.

CAA से संबंध नहीं
हालांकि आपको बता दें कि इन पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का नए लागू नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से संबंध नहीं. इस बारे में जारी आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, वर्ष 2016 और 2018 के गजट नोटिफिकेशंस के आधार पर इन्हें नागरिकता प्रदान की गई है.

ये दोनों नोटिफिकेशंस राज्य में अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला कलेक्टर को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार देती हैं. इन दोनों नोटिफिकेशन ने अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला कलेक्टरों को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों के अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है. बाद में, आनंद और मेहसाणा जिलों के कलेक्टरों को भी इस सूची में जोड़ा गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने बनाया बुलेट प्रूफ प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने बनाया बुलेट प्रूफ प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज मुंबई में समापन मौके पर INDIA ब्लॉक की मेगा रैली

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज मुंबई में समापन मौके पर INDIA ब्लॉक की मेगा रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend