ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CAA भारत में लागू, मुस्लिम देश पड़ोसी देश पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू ,गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (CAA-2019) को लंबे इंतजार के बाद लागू कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अब बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में अत्‍याचार के शिकार अल्‍पसंख्‍यक समुदाय हिन्‍दू, सिख, बौद्ध, पारसी, जैन और ईसाई शरणार्थी भारत की नागरिकता हासिल कर सकते हैं. इससे पहले उन्‍हें कुछ जरूरी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा. भारत के इस कदम से धर्म के आधार पर बने पड़ोसी देश पाकिस्‍तान को मिर्ची लगी है. भारत में सीएए लागू होने के बाद पाकिस्‍तान ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हंसी छूट जाएगी.

अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार की इंतहा पार करने वाले पाकिस्तान ने भारत के नए नागरिकता (संशोधन) कानून को भेदभावपूर्ण करार दिया है. हिन्‍दुओं, सिखों, ईसाइयों पर बेइंतहा अत्‍याचार करने वाले पड़ोसी देश ने दावा किया कि यह कानून लोगों के बीच उनकी आस्था के आधार पर भेदभाव करता है. सीएए के कार्यान्वयन पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, ‘जाहिर तौर पर कानून और प्रासंगिक नियम भेदभावपूर्ण प्रकृति के हैं, क्योंकि ये लोगों के बीच उनकी आस्था के आधार पर भेदभाव करते हैं.’ हास्‍यास्‍पद यह है कि जिस देश का गठन ही धर्म के आधार पर हुआ है, वह आस्‍था और धर्म के नाम पर भेदभाव करने की दलील दे रहा है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

क्‍या बोला पाकिस्‍तान?
मुमताज जहरा बलूच ने आरोप लगाया, ‘इस कानून के नियम और कानून गलत धारणा पर आधारित हैं कि क्षेत्र के मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है और भारत अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल है.’ बलूच ने कहा कि पाकिस्तान की संसद ने 16 दिसंबर 2019 को कानून की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें इसे समानता और गैर-भेदभाव के अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के खिलाफ बताया.

भारत का पक्ष
भारत सरकार ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 लागू किया, जिससे 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया. सरकार ने यह भी कहा है कि सीएए पर भारतीय मुसलमानों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस कानून का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है. उनके पास अपने समकक्ष हिंदू भारतीय नागरिकों के समान अधिकार हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP को सबसे ज्यादा 6000 करोड़ चंदा,किसने किसको दिया पता नहीं

इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP को सबसे ज्यादा 6000 करोड़ चंदा,किसने किसको दिया पता नहीं

वन नेशन वन इलेक्शन : सहमति बने तो 2029 से लागू करने का प्लान

लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ, लेकिन कैसे? एक देश एक चुनाव पर बड़े सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend