ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा

UB India News by UB India News
March 12, 2024
in प्रदेश
0
हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा में भाजपा और जजेपी का गठबंधन (BJP-JJP Coalition) टूट गया है. दिल्ली में मंगलवार सुबह इस संबंध में दुष्यंत चौटाला ने बड़ा ऐलान किया है. सूत्र के अनुसार, भाजपा कोटे के भी कुछ मंत्रियों (Haryana Ministers) से इस्तीफा लिया जा सकता है. ऐसे में निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लग सकती है और इन्हें हरियाणा मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इस्तीफा दे सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों को मंगलवार शाम को शपथ दिलाई जा सकती है. फिलहाल, जनता जननायक पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने 11:00 बजे दिल्ली में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. फिलहाल, जेजेपी के पांच विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद हैं. ये मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने बड़ा बयान दिया है. नयन पाल रावत ने बताया कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने जा रहा है. ऐसे में हरियाणा में बीजेपी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

RELATED POSTS

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

बता दें कि विधायक दल की बैठक से पहले निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक रणधीर सिंह गोलन से मुलाकात करेंगे. इससे पहले, निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बता दें कि आज का दिन हरियाणा में बीजेपी जीजेपी गठबंधन सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

हरियाणा सरकार में मौजूदा स्थिति पर 2 बड़े सवाल और उनके जवाब…

1. जजपा से गठबंधन टूटने का संकेत कैसे मिला?
डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। हालांकि पहले वे हर बार मीटिंग के बाद मीडिया से बात जरूर करते थे। चौटाला-नड्‌डा की मुलाकात के बाद भाजपा की ओर से भी गठबंधन को लेकर किसी भी नेता के द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया।

2. क्या भाजपा सरकार गिरने का खतरा है?

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। अभी भाजपा-जजपा की गठबंधन की सरकार भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है। अगर जजपा गठबंधन तोड़ देती है तो भाजपा के पास 41, 7 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के 46 के आंकड़े से 3 ज्यादा सीटें बन रही हैं।

राजभवन में शपथग्रहण की तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक CM मनोहर लाल राज्यपाल को इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए दिल्ली से ऑब्जर्वर्स अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद राजभवन में नए सिरे से शपथग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा ने दिल्ली से 2 पर्यवेक्षक चंडीगढ भेजे

हरियाणा सरकार में पैदा हुए ताजा हालात को देखते हुए भाजपा ने पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

जजपा विधायक ने कहा- गठबंधन तोड़ना हरियाणा हित में

जजपा के विधायक राज कुमार गौतम के बाद अब नरवाना से विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा ने भी जेजेपी से गठबंधन तोड़ना हरियाणा के हित में बताया है। अलग राहें अपनाना हरियाणा के हित मे होगा। जेजेपी से विधायक दादा गौतम के बाद रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भी गठबंधन तोड़ने की वकालत की है।

जजपा के 4 विधायक दिल्ली गए, 5 चंडीगढ़ में

जजपा से विधायक नैना चौटाला, अनूप धानक, रामकरण काला, अमरजीत ढांडा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जेजेपी के 5 विधायक चंडीगढ़ में ही बताए जा रहे हैं।

निर्दलीय विधायक बोले- जल्द निजात मिल जाएगी

पृथला से निर्दलीय विधायक नैन पाल रावत मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुझे आभास हुआ कि JJP से गठबंधन तोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी।

जानकारी यह भी है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. इससे पहले, दुष्यंत चौटाला ने जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी. जेजेपी-बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीट मांग रही थी, लेकिन भाजपा दो सीटें देना नहीं चाहती है. अगर बीजेपी-जेजेपी में सीट शेयरिंग को लेकर समझौता नहीं होता तो जेजेपी के कदम पर सबकी नज़रें रहेंगी.

UB India News

UB India News

Related Posts

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र,  पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की हुंकार देखने को मिल रही है. हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा...

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

by UB India News
August 10, 2026
0

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

Next Post
देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू ,गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, राज्यपाल ने दिलवाई पद व गोपनीयता की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend