ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आनंद मोहन रिहाई मामले में सुनवाई आज…पूर्व सांसद को फिर जेल भेजने की मांग

UB India News by UB India News
March 5, 2024
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, बिहार, शिवहर
0
आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ आज एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केस 28वें नंबर पर है। दो जजों की बेंच आज इस मामले में सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में पूर्व सांसद का पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट एपी सिंह के अनुसार सोमवार की दोपहर तक सुनवाई हो सकती है।

संभव है कि मामले पर कोर्ट अपना महत्वपूर्ण फैसला दे सकती है। दरअसल, 27 फरवरी को ही इस केस में सुनवाई की तारीख थी। मगर, उस दिन जजों की बेंच बैठी ही नहीं थी। इस कारण सुनवाई के लिए आज यह केस लिस्ट पर आई है। अब सबकी नजर इस महत्वपूर्ण केस की सुनवाई और इस पर आने वाले फैसले पर टिकी है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

गोपालगंज के पूर्व डीएम जी कृष्णैया की पत्नी ने आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पिछली सुनवाई 6 फरवरी को हुई थी, जिसमें आनंद मोहन को अपना पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब भी मांगा था।

दाखिल कर चुकी हैं जॉइंट पिटीशन

आनंद मोहन की रिहाई का विरोध कर रहीं केस की पिटीशनर उमा देवी कृष्णैया ने पिछले साल के सितंबर महीने में ही एक एडिशनल री-ज्वाइंडर पिटीशन फाइल की थी। तब उन्होंने गुजरात के बिलकिस बानो केस का हवाला दिया था। इस पिटीशन के जरिए उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बिलकिस बानो केस के अभियुक्तों को आउट ऑफ टर्न जाकर छोड़ा गया, उसी तरह बिहार सरकार ने भी मेरे पति व गोपालगंज के पूर्व डीएम जी कृष्णैया की हत्या में शामिल अभियुक्त आनंद मोहन के साथ किया।

राज्य सरकार ने उन्हें रिहा करने के लिए सारे नियम ही बदल दिए थे। सरकार ने आउट ऑफ वे जाकर काम किया है। अपने एडिशनल री ज्वाइंडर पिटीशन के जरिए उमा देवी कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध तो किया ही था। साथ ही आनंद मोहन के खिलाफ जितने क्रिमिनल केस बिहार के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, उनकी संख्या और स्थिति बताने की भी अपील की थी। उनका आरोप है कि राज्य सरकार इसे छिपाने में जुटी है।

16 साल जेल में बिताने के बाद 27 अप्रैल को हुई थी आनंद मोहन की रिहाई

दरअसल, IAS अधिकारी व गोपालगंज के पूर्व DM जी कृष्णैया की हत्या मामले में आनंद मोहन करीब 16 साल तक जेल में बंद थे। बिहार सरकार ने 10 अप्रैल को कारा नियमों में बदलाव किया, जिसके बाद आनंद मोहन समेत 26 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। 27 अप्रैल 2023 को आनंद मोहन की रिहाई हुई थी।

इसके बाद ही अपने IAS पति को हमेशा के लिए खो चुकी उमा देवी कृष्णैया ने बिहार सरकार के कानून में बदलाव किए जाने और आनंद मोहन की रिहाई के फैसले का विरोध किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

जेल नियम बदला तो बाहर आए आनंद मोहन

अप्रैल 2023 में बिहार सरकार ने जेल नियमों में बदलाव किया और आनंद मोहन को रिहा करने का फैसला लिया गया। सरकार ने इस रिहाई के पीछे का आधार आनंद मोहन के 14 साल सजा काटने को माना था। अब सरकार के इस फैसले का विरोध कृष्णैया परिवार कर रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले जनसुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर… पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग

PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर... पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , 'अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend