ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जगमग हुआ जामनगर , अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जुटीं खास हस्तियां

UB India News by UB India News
March 3, 2024
in खास खबर, समाज
0
जगमग हुआ जामनगर , अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जुटीं खास हस्तियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जामनगर (Jamnagar) गुजरात का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी और पेट्रोकमिकल कॉम्प्लेक्स के चलते यह शहर काफी लंबे समय से वर्ल्ड मैप पर है। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant-Radhika’s pre-wedding) के चलते जामनगर इस समय जगमग है। इस सेरेमनी के चलते यहां बड़ी संख्या में प्राइवेट जेट्स का तांता लगा हुआ है। बिना कोई पार्किंग स्पेस वाला यहां का एयरपोर्ट चार दिन में करीब 400 VVIPs चार्टर फ्लाइट्स मैनेज कर रहा है। अनंत-राधिका की शादी जुलाई में होनी है। इससे पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनियाभर से बड़ी-बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंची हैं।

दावोस मीट को फेल कर रही गेस्ट लिस्ट

अनंत-राधिका प्री वेडिंग सेरेमनी की गेस्ट लिस्ट एनुअल दावोस मीटिंग को कंपटीशन दे रही है। इस प्री-वेडिंग में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी फिंक, गौतम अडानी, एन चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला, अजय पीरामल, रिहाना, शाहरुख खान, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

पास के एयरपोर्ट बने पार्किंग

जामनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग स्पेस नहीं होने से चार्टर प्लेन्स पास के एयरपोर्ट्स जैसे- राजकोट, पोरबंदर, अहमदाबाद और मुंबई में पार्क हुए हैं। शुक्रवार को जामनगर एयरोपर्ट पर 140 चार्टर फ्लाइट मूवमेंट (70 डिपार्चर्स और 70 एराइवल्स) का शेड्यूल था। इनमें से 50 फीसदी प्लेन विदेश से आए थे। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के दौरान जामनगर एयरपोर्ट पर क्रमश: 90 और 70 चार्टर फ्लाइट मूवमेंट होने की उम्मीद है। 4 मार्च को एयरपोर्ट पर 100 से अधिक फ्लाइट्स का मूवमेंट होने की उम्मीद है, क्योंकि उस दिन अधिकतर वीवीआईपी लोग चले जाएंगे।

दुबई से आया खाना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट ने 2 कार्गो फ्लाइट्स दुबई से जामनगर के लिए ऑपरेट की हैं। इनमें वीवीआईपी लोगों के लिए स्पेशल फूड था। असामान्य संख्या में यात्रियों के चलते जामनगर एयरपोर्ट पर अस्थाई सीआईक्यू (कस्टम, इमिग्रेशन और क्वारंटाइन) स्थापित किया गया है। साथ ही एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। जामनगर एयरपोर्ट पर 1 मार्च को 140 वीवीआईपी चार्टर फ्लाइट्स, 2 मार्च को 90, 3 मार्च को 70 और 4 मार्च 100 फ्लाइट्स का मूवमेंट रहने की उम्मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
पटना के गांधी मैदान में कल होगी आरजेडी की महारैली, राहुल गांधी भी होंगे शामिल ,लालू प्रसाद ने वीडियो पोस्ट कर की अपील

पटना के गांधी मैदान में कल होगी आरजेडी की महारैली, राहुल गांधी भी होंगे शामिल ,लालू प्रसाद ने वीडियो पोस्ट कर की अपील

भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी… सेमीकंडक्टर में अरबों का निवेश

भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी... सेमीकंडक्टर में अरबों का निवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend