ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उनके पास देश के विकास का रोडमैप नहीं, इसलिए मुझे गाली देना ही उनका एजेंडा…..

UB India News by UB India News
February 28, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
उनके पास देश के विकास का रोडमैप नहीं, इसलिए मुझे गाली देना ही उनका एजेंडा…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर हैं। पहले वे तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें गगनयान मिशन के चार एस्ट्रोनॉट्स के नाम का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। विपक्ष के पास देश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है, इसलिए उन्होंने सिर्फ एक एजेंडा बना रखा है- मोदी को गाली देना। मैं जानता हूं केरल के लोग ऐसे नकारात्मक विचार रखने वाले लोगों का साथ नहीं देंगे। देश को समृद्ध बनाने के लिए केरल के लोग भाजपा और NDA को अपना आशीर्वाद देंगे।

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम के भाषण की प्रमुख बातें…

1. भाजपा राज्यों को वोट के चश्मे से नहीं देखती: पीएम ने कहा कि भाजपा ने कभी केरल या देश के किसी राज्य को वोट के चश्मे से नहीं देखा। जब भाजपा यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने के लिए काम किया। गल्फ के देशों में रहने वाले साथियों ने अभी हाल में अनुभव किया है कि पहले के भारत और आज के भारत में कितना फर्क है।

2. केरल इस बार हमें डबल डिजिट में सीट देने वाला है: पीएम ने कहा कि 2019 में देश नारा दे रहा था- ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, 2024 में हर कोई कह रहा है- ‘अबकी बार 400 पार’। केरल के लोगों में एक नया उत्साह है। 2019 में केरल के लोगों के दिलों में उभरी ‘उम्मीद’ अब 2024 में उनका ‘विश्वास’ बन गई है। 2019 में केरल में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को दोहरे अंकों में वोट मिले। ऐसा लग रहा है कि 2024 में केरल ने दोहरे अंक में ‘सीटें’ देने का फैसला कर लिया है।

3. कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां यहां दुश्मन और बाहर दोस्त हैं: पीएम ने कहा कि भाजपा केरल में कभी सत्ता में नहीं आई, लेकिन मैंने आपके सामने अपना ट्रैक रिकॉर्ड रख दिया है। कांग्रेस और उसकी साथी कम्युनिस्ट पार्टियों की सिर्फ एक ही प्राथमिकता है- वे सिर्फ एक परिवार को ही देश पर शासन करने देना चाहते हैं। उनके लिए अपने परिवार का कल्याण करना भारत के नागरिकों के कल्याण से ज्यादा जरूरी है। केरल में वे एक-दूसरे के दुश्मन हैं, पर केरल के बाहर वे एक-दूसरे के करीबी दोस्त हैं।

4. तीसरे टर्म में केरल के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की कायाकल्प करेंगे: पीएम ने कहा कि सभी जानते हैं कि LDF और UDF ने केरल के एजुकेशन सिस्टम के साथ क्या किया है। यहां के गरीब और मिडिल-क्लास स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए कितने संघर्ष करने पड़ रहे हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। हमारे तीसरे टर्म में हम केरल के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के विकास के लिए काम करेंगे। इससे गरीब छात्रों के लिए नए मौके खुलेंगे।

पीएम ने गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSCC) पहुंचे थे। उनके साथ ISRO चीफ एस सोमनाथ भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने यहां लगभग 1800 करोड़ रुपए के तीन स्पेस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और देश के पहले मैन्ड स्पेस मिशन गगनयान का रिव्यू किया।

प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का ऐलान किया और उन्हें एस्ट्रोनॉट विंग्स दिए। जिन एस्ट्रोनॉट्स को गगनयान मिशन पर भेजा जाएगा, उनमें- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। चारों की ट्रेनिंग रूस में हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
बिल के पास होने के बाद क्या होगा ?

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने भेजा 8वां समन, चार मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

मशहूर गजल गायक पंकज उधास की हिन्दू क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार

मशहूर गजल गायक पंकज उधास की हिन्दू क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend