ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति में काफी अहम होगा अगला 48 घंटा, भाजपा राजद ने कब बुलाई विधानमंडल दल की बैठक

UB India News by UB India News
January 28, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार की राजनीति में काफी अहम होगा अगला 48 घंटा, भाजपा राजद ने कब बुलाई विधानमंडल दल की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में उथल-पुथल की अटकलों के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उन अटकलों के बारे में पूछा गया कि क्या भाजपा जनता दल (यूनाइटेड) के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा, “हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है.” इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है. हालांकि, उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि यह बैठक राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बुलाई गई है. खान ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों के साथ राज्य के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं.

बिहार में जोड़-घटाव-गुणा-भाग की राजनीति चल रही है। देश की नजर इसपर टिकी है कि आगे क्या होने वाला है पर एक बात तो स्पष्ट है कि अगले 24 घंटे में सबकुछ क्लियर होने वाला है। इसकी वजह है कि बयानबाजी के बाद अब सियासतदानों की बैठक का दौर भी शुरू होने वाला है। अगले 24 घंटे के अंदर सूबे के तमाम राजनीतिक दलों में विधानमंडल दल की बैठक होने जा रही है। मतलब वह बैठक, जिसमें फाइनल स्क्रिप्ट पर मुहर लगेगी।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव, बीजेपी से लेकर कांग्रेस ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। 27 से 28 जनवरी तक पूरे देश के मीडिया का कैमरा बिहार में ही धूमने वाला है। यहीं से वो तस्वीर निकलेगी जो बिहार ही नहीं, देश की राजनीति को भी आइना दिखाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलेंगे यह लगभग तय हो गया है। अंदरखाने की बात है कि नीतीश कुमार की बीजेपी से डील भी हो गई है।

वहीं, आरजेडी खेमे में बेचैनी साफ दिख रही है। ऐसे में सबकी नजर लालू प्रसाद यादव पर है कि वह इस बार आसानी से नीतीश कुमार को सरकार बनाने देते हैं या फिर कोई खेला खेलते हैं। दरअसल, 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश ने जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में सुबह 10 बजे से यह बैठक होगी।एक तरह से इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है, उसी पर सहमति ली जाएगी। हालांकि यह औपचारिक बैठक ही होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेते रहे हैं जेडीयू के नेता उसी के साथ जाते रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज 1 बजे आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक होने वाली। सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद आरजेडी सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। यही नहीं उसके बाद तेजस्वी यादव राजभवन में अपनी सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने भी आज ही शाम को बैठक बुला ली है। शाम 4 बजे पटना के पार्टी कार्यालय में यह बैठक होगी।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार आज ही कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक होगी। हालांकि यह बैठक पटना में ना होकर पूर्णिया में होगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से सभी विधायकों को फोन भी किया गया है। वैसे सीमांचल में राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी होने वाली है, जिसमें नेताओं का रहना जरूरी है।

ऐसे में कुल मिलाकर कहें तो, आने वाला 2 दिन बिहार की सियासत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जोड़-तोड़ से लेकर हर तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. साथ ही नई सरकार में कौन उपमुख्यमंत्री होगा, कौन मंत्री होंगे इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। 2020 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, जेडीयू और बीजेपी कोटा के मंत्रियों का रेशियो उसी तरह का रहेगा, या फिर कुछ अलग दिखेगा। इस बार दोनों दलों से किन्हें मंत्री बनाया जाता है, इस पर सब की नजर है. दोनों दलों में इसको लेकर गहमा गहमी भी बनने लगी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई कुर्सी, सदन स्थगित, विपक्ष का बवाल जारी

नीतीश कुमार के 'खेल' पर क्या स्पीकर अवध बिहारी चौधरी कुछ करेंगे

चिंता मत करिए सब समय पर हो जाएगा…….

क्यों NDA छोड़कर गए थे नीतीश कुमार और अब क्यों लौट रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend