चार सदी बाद अयोध्या के मंदिर में भगवान राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राम लला के स्वागत में देश-दुनिया से लोग अयोध्या पहुंचे हैं तो दुनियाभर में उत्सव मनाया जा रहा है। हम यहां आपको देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित उत्सवों की झांकी दिखाएंगे।
राम-राम की लूट है, लूट सके सो लूट। अंत काल पछताएगा, जब प्राण जाएंगे छूट।। आज राम नाम के लूट का विशेष अवसर है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी अपने लला के स्वागत में दुल्हन सी सजी है। विश्वभर से आ रहे रामभक्तों का तांता लगा है रामनगरी में। दूसरी तरफ देश के कोने-कोने में भगवान राम के स्वागत में समारोहों का आयोजन हो रहा है। कहीं रामधुन तो कहीं, रामचरित मानस का पाठ तो कहीं भंडारे का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्रीराम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। विधिवत पूजा-पाठ के बाद राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसके साथ ही करीब पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा। राम की जन्मस्थली पर मुगल आक्रांता बाबर के नाम पर मस्जिद बना दी गई थी। इस अत्याचार को भारतीय जनमानस कभी भूला नहीं और समय-समय पर भगवान राम को उनका अपना स्थान दिलाने की लड़ाई चलती रही। आज जब यह लड़ाई अंतिम परिणाम तक पहुंच रही है तो पूरा माहौल आनंदमय है। आइए देखते हैं किस प्रदेश में कैसे-कैसे आयोजन हो रहे हैं…
https://twitter.com/epanchjanya/status/1749285890898415646?t=urlaOjss8h2_AUBhp8GUBQ&s=19
#WATCH राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर का पुंछ जगमगा उठा। pic.twitter.com/JptUaEbaNd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
#WATCH गुजरात: वडोदरा के कलाकारों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रंगोली बनाई। pic.twitter.com/6eQKxNxmqK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
#WATCH मध्य प्रदेश: ओरछा में श्री राम राजा मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीपक जलाए गए।(21.01) pic.twitter.com/ptn4VuXAxb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH तेलंगाना: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर हैदराबाद के श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में भक्तों ने राम भजन गाया। pic.twitter.com/sxcmVeTkJQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH पंजाब: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अमृतसर में शोभा यात्रा निकाली गई। pic.twitter.com/8s8bDD0a1J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: कटक के कलाकार दीपक बिस्वाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम का एक चित्र बनाया। pic.twitter.com/gus8JFX1uv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
आज दिनांक 22.01.24 को अयोध्या में आयोजित होने वाले भगवान श्री राम मंदिर में #प्राण_प्रतिष्ठा_समारोह को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सक्रिय पटना पुलिस I
इस अवसर पर विभिन्न थानाक्षेत्रों में कलश यात्राओं एवं धार्मिक जुलूसों के साथ मौजूद पटना पुलिस I@dm_patna pic.twitter.com/SThJHICpc5
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) January 22, 2024
अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर राजभवन, बिहार को अत्यंत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।@rajendraarlekar pic.twitter.com/ra1eJN10Wh
— Raj Bhavan, Bihar (@GovernorBihar) January 21, 2024







