ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल

UB India News by UB India News
January 19, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी नगालैंड से असम पहुंचे। उन्होंने असम के शिवसागर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। पीएम मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि पीएम के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही है।

नगालैंड में राहुल बोले- PM ने 9 साल पहले आपसे एक झूठा वादा किया, इसे लेकर शर्मिंदा हूं

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। यहां राहुल ने लोगों से कहा, ‘मैं शर्मिंदा हूं कि PM मोदी ने 9 साल पहले नगालैंड के लोगों से नगा संधि को लेकर एक वादा किया था, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया। अगर आपके पास किसी चीज का हल नहीं है, तो आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।’

राहुल ने कहा, ‘मैंने नगालैंड के गांव के लोगों के साथ चाय पी। एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।’

इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकी। दोपहर 2.30 बजे यहां से यात्रा आगे बढ़ी। शाम 4.30 बजे यात्रा रांगकोंग पहुंची। यहां राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
कांग्रेस में अंतर्कलह! ‘कमलनाथ के बीजेपी से सांठ-गांठ वाले’ बयान पर पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस

कांग्रेस में अंतर्कलह! 'कमलनाथ के बीजेपी से सांठ-गांठ वाले' बयान पर पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस

बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 2 की बॉडी मिली, अनंतनाग में लगातार चौथे दिन ऑपरेशन जारी, जंगल में छिपे हैं 2-3 टेररिस्ट

J&K: नौशेरा में LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर शहीद, 2 जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend