ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के हित में है तोबगे का पीएम चुना जाना….

UB India News by UB India News
January 14, 2024
in Lokshbha2024
0
भारत के हित में है तोबगे का पीएम चुना जाना….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रगाढ़ मित्र शेरिंग तोबगे भूटान के प्रधानमंत्री चुने गए। पांच वर्ष सत्ता से बाहर रहे थे। उन्होंने वामपंथी माओ–समर्थक भूटान टेंड्रिल पार्टी को परास्त कर दिया। दो तिहाई संसदीय सीटें जीतीं। इस मतदान से यही साबित हुआ कि इस हिमालयी राजतंत्र में प्रजातंत्र सबल है। भारत का हित इसलिए हुआ है क्योंकि पड़ोसी चीन भूटान के डोकलाम को अपना बताता है। यह अत्यंत संवेदनशील भूभाग भारत के लिए सैन्य और सीमा सुरक्षा दृष्टि से बड़ा महत्वपूर्ण है। इसी के पास एक त्रिकोण बनता है भारत‚ चीन और भूटान वाला। पूर्वोत्तर भारत (असम और अन्य प्रदेश) को जोड़ने वाला ‘सिलीगुड़ी गलियारा’ ‘चिकन्स नेक’ (मुर्गी की गर्दन) रणनीतिक दृष्टि से भारत के लिए बड़ा खास है। चीन की दृष्टि उसी पर रहती है‚ अतः वह एक खतरा बना रहता है। इस संदर्भ में राजधानी थिंपू में एक मित्रवत शासन भारत के हित में है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले विदेशी गंतव्य के रूप में भूटान को चुना था। उन्होंने भूटान में सुप्रीम कोर्ट परिसर का उद्घाटन किया और आईटी और डिजिटल क्षेत्रों में भूटान को मदद का वादा भी किया। यह यात्रा राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और टोबगे के निमंत्रण के बाद हुई थी। इस यात्रा को मीडिया ने ‘आकर्षक आक्रामक’ कहा था।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

आठ वर्ष बीते जब २०१५ में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ समारोह में गांधीनगर में इस भूटानी प्रधानमंत्री ने शिरकत की थी। उसमें विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों को भूटान के साथ व्यापार के लिए आमंत्रित किया था। कल (९ फरवरी‚ २०२०) नरेन्द्र मोदी ने फिर उसी ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का आयोजन किया था।

इस प्रधानमंत्री का भूटान नागरिकों की खुशहाली के स्तर को माप कर समृद्धि मापता है‚ न कि आय या व्यक्तिगत संपत्ति से। कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतें पूरी होने के बाद‚ भौतिक वस्तुओं की अधिक खपत अधिक खुशी की गारंटी नहीं देती है। पारिस्थितिक अर्थशास्त्री भी बताते हैं‚ सकल घरेलू उत्पाद और जीवन स्तर के बीच संबंध तब टूट जाता है जब किसी देश को सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए अपना खर्च बढ़ाना पड़ता है। केवल सकल राष्ट्रीय खुशहाली को बढ़ावा देने के बजाय‚ तोबगे का मानना है कि जीएनएच के सिद्धांतों को लागू किया जाना चाहिए‚ और कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं‚ जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है‚ हैं युवा बेरोजगारी‚ भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय ऋण। तोबगे भूटान सरकार में भ्रष्टाचार को रोकने और भूटानी आबादी के साथ बातचीत करने पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। मानवाधिकार भी तोबगे की एक विचारधारा है‚ हालांकि उन्होंने भूटान में समलैंगिक अधिकारों के बारे में सर्वाधिक सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। समलैंगिक कृत्य पहले अवैध थे‚ क्योंकि ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा कानून लागू किया गया था। सामरिक दृष्टि में भूटान–भारत की हिमालय नीति का अनिवार्य अंग है। याद रखें माओ जेडोंग ने कहा थाः ‘तिब्बत चीन की कटी हुई हथेली है जो १९४९ में जुड़ गई। अब पांच उंगलियां हैं जोड़ने हेतुः अंगूठा (नेपाल)‚ तर्जनी (भूटान)‚ मध्यमा (अरु णाचल प्रदेश)‚ अनामिका (लद्दाख) और छंगुनी (सिक्किम)। तो इस नजरिए वाले चीन के बरक्स भूटान जैसा विश्वसनीय राष्ट्र भारत के हित में ही कहा जाएगा। और शेरिंग तोबगे का भूटान का फिर से प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए बेहद महkवपूर्ण घटनाक्रम है। शेरिंग तोवगे के नेतृत्व में भूटान सीमा प्रहरी की भूमिका में होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
सिरिल रामामोसा ग्लोबल साउथ ही नहीं बल्कि विश्व मंच पर नायक के रूप में उभरे….

सिरिल रामामोसा ग्लोबल साउथ ही नहीं बल्कि विश्व मंच पर नायक के रूप में उभरे....

UNSC की अध्यक्षता कर रहा है रूस, भारतीय डिप्लोमेसी के लिए परीक्षा की घड़ी

बेल्जियम ने किया UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता का पुरजोर समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend