ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व भारतीय राजनयिक की किताब में बालाकोट पर खुलासे के बाद बौखलाया पाकिस्तान

UB India News by UB India News
January 13, 2024
in Lokshbha2024
0
पूर्व भारतीय राजनयिक की किताब में बालाकोट पर खुलासे के बाद बौखलाया पाकिस्तान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (12 जनवरी) को एक पूर्व भारतीय राजनयिक अजय बिसारिया की हालिया किताब पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने किताब को भारत में लोकसभा चुनाव से पहले पाक को कोसने का जरिया करार दिया. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया की एक किताब के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं.

पूछे गए सवाल पर बलूच ने कहा कि उन्होंने किताब न तो देखी है और न पढ़ी है, लेकिन मीडिया में आईं कुछ खबरें और पुस्तक के बारे में कुछ दिलचस्प टिप्पणियों पर गौर किया है. उन्होंने कहा, “भारत में अगला लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान को कोसने वाली अंधराष्ट्रवादी और सैन्यवादी कहानियां अब वहां फैलाई जा रही हैं.”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तान की हालत
पाकिस्तान में साल 2017 से 2019 तक उच्चायुक्त रह चुके अजय बिसारिया ने अपनी पुस्तक ‘एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान’ में आजादी के बाद से भारत-पाकिस्तान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है. उन्होंने अपने किताब के माध्यम से खुलासा किया कि इंडियन एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो गई, जब भारत ने उसकी ओर अपनी 9 मिसाइलें घुमा दी. इसके अलावा उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर भी प्रतिक्रिया दी.

आलम ये था कि अगर पाकिस्तान अभिनंदन को न छोड़ता तो भारत उसपर सभी 9 मिसाइले दाग देता. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने किताब में लिखी सारी बातों को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि हमें ताज्जुब हो रहा है कि कोई पूर्व राजनयिक ऐसा कैसे लिख सकता है? हालांकि, ये बात सारी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की छवि आतंकवाद के मामले में कैसी है.

पीएम मोदी ने इमरान खान के अनुरोध को ठुकराया
पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगाह है. इसके बावजूद उन्होंने पुलवामा हमले को ड्रामा करार दिया. हालांकि, 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में बैठे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अज़हर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इसके अलावा भारतीय राजनयिक अजय बिसारिया ने किताब में लिखा है कि अभिनंदन को पकड़ने के बाद भारत की धमकी से पाकिस्तान बेहद सहमा हुआ था.

इसके बाद पाकिस्तान के तत्कालीन हाई कमिश्नर सोहेल महमूद ने उन्हें आधी रात में फोन किया और कहा कि पीएम इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात की सूचना दिल्ली में की, लेकिन पीएम मोदी ने इमरान खान से बात करने को लेकर मना कर दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
विपक्ष बनाम NDA……

विपक्षी गठबंधन पर भाजपा का तंज- कुछ नहीं होगा, जल्द टूटेगा अलायंस

लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

नीतीश के सिर 'संयोजक' वाला सियासी टेंशन, I.N.D.I.A की बैठक में 'बिखराव' की डगर पर बिहार की सियासत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend