ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट ,बिहार में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा

UB India News by UB India News
December 29, 2023
in Lokshbha2024, दुर्घटना, पटना
0
दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट ,बिहार में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यहां कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहरे की वजह से देशभर में 271 फ्लाइट्स लेट हुईं और करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि अकेले दिल्ली में 100 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरीं। इसके अलावा 80 से ज्यादा ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

उधर, UP के 51 जिलों में फॉग का रेड अलर्ट है। 7 शहरों का अधिकतम पारा मसूरी से भी कम रिकॉर्ड किया गया। इन शहरों में विजिबिलिटी कहीं जीरो तो कहीं 5-10 मीटर तक पहुंच गई। वहीं, MP के 7 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में घनी धुंध की वजह से सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार 28 दिसंबर की एडवाइजरी में मौसम विभाग ने लोगों को सड़क पर किसी भी साधन से यात्रा करते वक्त फॉग लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

बिहार में सप्‍ताह भर से मौसम काफी उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भी मौसम ने करवट ली है। बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में नए साल से पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बिहार के अधिकांश इलाकों में आज सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला है. बिहार के कई इलाकों में सुबह से घने कुहासा के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले में बिहार के अलग-अलग इलाकों में और अधिक कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं नए साल के साथ बिहार में ठंड भी बढ़ने वाली है. पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आज बिहार के पूर्णिया जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में सीजन का सबसे अधिक कोहरा देखने को मिला है. हालांकि, फिलहाल तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ है.

पटना में आज सुबह से ही सड़कों को घना कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीरे हो गयी थी. विजिबिलिटी कम हो जाने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे थे. आने वाले तीन दिनों तक बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में घना कोहरा देखने को मिलने की संभावना है.

डॉ. आशीष कुमार के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. दूसरे और तीसरे दिन राज्य के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के एक या दो स्थानों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 30 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके फलस्वरूप बिहार के मौसम का रुख बदलेगा. कुहासे में बढ़ोतरी होते ही नए साल के शुरुआत में बारिश भी होने की संभावना है.

शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 12° से 16°C के बीच रहने का आसार है. सुबह के समय पटना, पूर्णिया सहित अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ था. दिन में हल्की धूप खिली हुई है.

उत्तर बिहार में घने कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। कोहरे के कारण कई जगहों से सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग NH. 57 पर बोचहा थाना क्षेत्र के ममरखा मोड के पास कोहरे के कारण सीरियल एक्सीडेंट हुआ है।

उतर बिहार में कोहरे के कारण एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। सभी को स्थानीय लोग और अन्य राहगीरों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।

कोहरा कम होने के बाद सभी लोग अपनी अपनी गाड़ियों के साथ अपने-अपने गन्तव्य की ओर निकल गए। वहीं कई ऐसी गाड़ियां भी थी, जो काफी ज्यादा दुर्घटना के बाद टूट गई। जिसे दुर्घटना स्थल के पास ही सड़क किनारे साइड कराया गया। पुलिस के टीम मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने को लेकर अब ‘क्रेडिट’ लेने की होड़

बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने को लेकर अब 'क्रेडिट' लेने की होड़

पटना से 2 जनवरी को रवाना होगी लव-कुश रथयात्रा, बिहार के सभी जिलों से होते हुए पहुंचेगी अयोध्या

पटना से 2 जनवरी को रवाना होगी लव-कुश रथयात्रा, बिहार के सभी जिलों से होते हुए पहुंचेगी अयोध्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend