ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट , इजरायल ने जारी की एडवाइजरी

UB India News by UB India News
December 28, 2023
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट , इजरायल ने जारी की एडवाइजरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया और संदेह व्यक्त किया कि मंगलवार को नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुआ विस्फोट ‘‘आतंकवादी हमला हो सकता है.”दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइल के दूतावास के पास मंगलवार शाम एक विस्फोट हुआ और घटनास्थल से इजराइली राजदूत को ‘‘अभद्र” भाषा में संबोधित एक पत्र बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

समाचार एजेंसी PTI ने इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर के हवाले से कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:48 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अभी भी स्थिति की जांच कर रही है”. इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार इजरायली नागरिकों को भीड़-भाड़ वाली जगहों (मॉल और बाजार) और यहूदियों से जुड़े स्थानों पर जाने से बचने की चेतावनी दी गई है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

सोशल मीडिया पर जानकारी देने से बचें
इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों जैसे, रेस्तरां, होटल और पब जाने से मना किया है. इसके अलावा उन्होंने नागरिकों को इजरायली प्रतीक के प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है. बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों में भाग लेने से परहेज करने और सोशल मीडिया पर यात्रा कार्यक्रमों के साथ-साथ वास्तविक समय में यात्राओं की तस्वीरों और जानकारी शेयर करने से मना किया है.

विस्फोट के संबंध में इजराइली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शाम करीब 5:48 बजे दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अब भी स्थिति की जांच कर रही हैं. ”इजराइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने यात्रा परामर्श इसी घटना के मद्देनजर जारी किया है.

मिशन के उपप्रमुख (इज़राइल) ओहद नकाश कयनार ने कहा, “हमारे सभी राजनयिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं. हमारी सुरक्षा टीमें स्थानीय दिल्ली सुरक्षा के साथ पूर्ण सहयोग से काम कर रही हैं और वे मामले की आगे की जांच करेंगे.”

इजराइली नागरिकों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों (मॉल अथवा बाजार) पर जाने से बचने तथा ऐसे स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है जो यहूदियों या इजराइलियों से किसी प्रकार से जुड़े हों.

परामर्श में इजराइली प्रतीकों को प्रदर्शित करने से बचने, बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने से बचने साथ ही सोशल मीडिया पर किसी यात्रा के बारे में जानकारी देने अथवा किसी यात्रा से जुड़ी ऐसी तस्वीर या यात्रा के विवरण को साझा करने से बचने के लिए कहा गया है जिससे यह पता चलता हो कि आप वर्तमान में कहां हैं.

इजराइली विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ.मंत्रालय ने कहा था,‘‘ स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और इजराइली सुरक्षा बल उन्हें सहयोग दे रहे हैं.”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूतावास के समीप स्थित केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान के बाहर हरित क्षेत्र में हुए विस्फोट के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की टीम, बम निरोधक दस्ता और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया.

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
लड़ाई अभी खत्म होने के करीब नहीं………

लड़ाई अभी खत्म होने के करीब नहीं.........

राजस्थान: बीजेपी विधायकों ने जयपुर में डाला डेरा! बस फोन आने का इंतजार, क्या आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

राजस्थान: बीजेपी विधायकों ने जयपुर में डाला डेरा! बस फोन आने का इंतजार, क्या आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend