ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी वीटो से गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव यूएन सुरक्षा परिषद में हुआ खारिज

UB India News by UB India News
December 10, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
UNSC की अध्यक्षता कर रहा है रूस, भारतीय डिप्लोमेसी के लिए परीक्षा की घड़ी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल-गाजा युद्ध को 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संघर्ष विराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. रिपोट्स के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में इजरायली हमलों में गाजा में 300 लोग मारे गए हैं. इस बीच गाजा में युद्धविराम (Gaza Ceasefire UN Resolution) का लगातार आह्वान किया जा रहा है. सीजफायर की ऐसी ही संयुक्त राष्ट्र की एक कोशिश को अमेरिका ने शुक्रवार को रोक दिया. UN के सीजफायर का प्रस्ताव को अमेरिका की वजह से पास नहीं हो सका. अमेरिका के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया.

UN की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव में गाजा में तत्काल सीजफायर और बिना शर्त सभी बंधकों की रिहाई की मांग रखी गई थी. इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 सदस्य देशों वोट किया लेकिन अमेरिका के इसके खिलाफ वीटो (US Veto For Resolution) कर दिया. दरअसल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमालों के बाद यहूदी देश ने हमास को जड़ से मिटा देने की कसम खाते हुए गाजा में अपने हमले लगातार जारी रखे हैं. वहीं अमेरिका इजरायल को पूरा सपोर्ट कर रहा है.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

US ने UN के तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव पर लगाया वीटो

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तत्काल युद्धविराम के लिए आपातकालीन सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल किया, बता दें कि अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल बहुत ही रेयर किया जाता है. उन्होंने बंधकों की रिहाई की अपील करते हुए कहा कि “हमास द्वारा की गई क्रूरता कभी भी फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को उचित नहीं ठहरा सकती.” इस बीच इजरायल की मदद करने वाले अमेरिका ने UN के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया.

गाजा की 80 फीसदी आवादी विस्थापित-UN

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लड़ाई में फिलिस्तीनी क्षेत्र में अब तक 17,487 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. इजरायली आंकड़ों के मुताबिक, हमास ने इजरायल में हमला कर 1,200 लोगों की जान ले ली, वहीं 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया. इजरायल ने गाजा के विशाल क्षेत्र को बंजर भूमि में तब्दील कर दिया गया है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि करीब 80 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई है, खाना, पानी, दवा और ईंधन के लिए लोगों को बहुत ही परेशान होना पड़ रहा है.

WHO के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा, “लोग गर्मी पाने या शायद खाना पकाने के लिए थोड़ी सी जलाऊ लकड़ी पाने के लिए टेलीफोन के खंभों को काटना शुरू कर रहे हैं.” वहीं डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने कहा कि सुरक्षा परिषद “चल रहे नरसंहार में शामिल थी.”

“कई मोर्चों पर लड़ाई”

इज़रायल की सेना ने भूमध्य सागर में नेवी जहाजहमलों के फुटेज दिखाते हुए कहा कि उसने 24 घंटों में गाजा में 450 ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर में गाजा शहर के पास 40 लोगों की मौत और जबालिया और मुख्य दक्षिणी शहर खान यूनिस में दर्जनों लोगों की मौत की सूचना दी.

गाजा के रहने वाले रिमाह मानसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्होंने उन सभी अपनों को खो दिया, जिनसे वह प्यार करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ईश्वर उन लोगों को दंडित करें जो हमारी पीड़ा देखकर शांत हैं. बता दें कि संघर्ष विराम के दौरान इजरायल के भी 91 सैनिकों की जान चली गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
तेलंगाना में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया

तेलंगाना में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया

सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend