ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पार्टी EVM में गड़बड़ियों की वजह से हारी

UB India News by UB India News
December 7, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
पार्टी  EVM में गड़बड़ियों की वजह से हारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल में अपनी हार का विश्लेषण करने के लिए विधायकों, हारे हुए उम्मीदवारों और सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई थी। हारे हुए उम्मीदवारों से कहा गया कि वे हार के कारण बताएं। हर नेता अपनी अलग अलग रिपोर्ट बनाकर दे लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हार की वजह बता दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी EVM में गड़बड़ियों की वजह से हारी, EVM से छेड़खानी की गई, कांग्रेस के वोट घटाए गए, बीजेपी के वोट बढ़ाए गए और नतीजा कांग्रेस के ख़िलाफ़ रहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पोस्टल बैलट में कांग्रेस जीती, EVM में बटन कांग्रेस के निशान के पास दबा और जीत गई बीजेपी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि EVM में चिप लगी होती है, उनको हैक किया जा सकता है इसीलिए उनको EVM पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मीटिंग के बाद कमलनाथ खुलकर नहीं बोले। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि क्या हुआ, एक्जिट पोल भी तय थे और नतीजे भी।

कमलनाथ ने सवाल उठाया कि 10 घंटे चलने के बावजूद ईवीएम गिनती वाले दिन 99 परसेंट कैसे चार्ज्ड नज़र आई। कमलनाथ ने सवाल किया कि एक विधायक को अपने ही गांव में 5 वोट भी नहीं मिले, ये कैसे हो सकता है? कांग्रेस को हराया गया है, EVM के जरिए साजिश हुई है, अब EVM के इस्तेमाल का विरोध होना चाहिए। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि बीजेपी ने बहुत चतुराई से, एक रणनीति के तहत काम किया, इसीलिए, सारी EVM से छेड़-छाड़ नहीं की। बरैया ने कहा कि बीजेपी ने कुछ सीटों पर विपक्ष को भी जिता दिया, तेलंगाना में कांग्रेस को जिता दिया, जिससे कोई EVM पर सवाल उठाए, तो कह दें कि EVM हैक हुई, तो तेलंगाना में कांग्रेस कैसे जीत गई? दिलचस्प बात ये है कि नतीजे आने के एक दिन बाद खुद कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि उनका वोट बैंक इंटैक्ट है। चारों राज्यों को मिला दें तो कांग्रेस को बीजेपी से ज़्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने तो ट्वीट करके बताया कि कांग्रेस और बीजेपी के वोट शेयर में कोई ख़ास अंतर नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आंकड़े भी गिना दिए कि कांग्रेस को BJP से दस लाख वोट ज़्यादा मिले।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि EVM में गड़बड़ी थी, तो कमलनाथ के छिंदवाड़ा में कांग्रेस सातों सीट कैसे जीत गई। दिग्विजय सिंह का ये कहना कि EVM में कांग्रेस निशान का बटन दबा, पर वोट बीजेपी को पड़ा, उनकी हताशा दिखाता है। इसे कहते हैं- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। शिवराज सिंह ने सही सवाल पूछा। अगर EVM में गड़बड़ी थी तो कमलनाथ के इलाके में कांग्रेस सातों सीटें कैसे जीत गईं, कोई पूछे क्या तेलंगाना में कांग्रेस EVM में गड़बड़ी करके जीती है? कुछ महीने पहले कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत क्या EVM में हेराफेरी करके हुई थी? अपनी हार को स्वीकार न करना दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की पुरानी आदत है। कांग्रेस जब तक अपनी हार के कारण का ईमानदारी से आत्मविश्लेषण नहीं करेगी, तब तक वो समझ ही नहीं पाएगी कि इन राज्यों में जनता ने कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दिया। कांग्रेस को इस बात पर विचार करना चाहिए कि लोगों ने उनके वादों पर भरोसा क्यों नहीं किया और मोदी की गारंटी पर विश्वास क्यों किया। अगर इस बात को नहीं समझे, तो आगे भी कुछ नहीं कर पाएंगे और कांग्रेस का आकार और छोटा होता जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
अध्यादेश फाड़ना कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील,……

अध्यादेश फाड़ना कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील,......

क्या पराजय के बाद वाक़ई कांग्रेस आत्ममंथन करती है?

क्या पराजय के बाद वाक़ई कांग्रेस आत्ममंथन करती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend